{"_id":"5c783ba7bdec223c5d7e4566","slug":"michael-cohen-says-trump-losers-if-they-do-not-transfer-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप हारे तो शांति से सत्ता हस्तांतरित नहीं करने वाले: कोहेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप हारे तो शांति से सत्ता हस्तांतरित नहीं करने वाले: कोहेन
Fri, 01 Mar 2019 01:21 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
माइकल कोहेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने कहा है कि वर्ष 2020 में दोबारा राष्ट्रपति नहीं चुने जाने पर ट्रंप को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण स्वीकार्य नहीं होगा। कोहेन ने बुधवार को कांग्रेस के समक्ष गवाही के दौरान यह चेतावनी दी।
कोहेन ट्रंप के संघीय अपराधों में शामिल होने का खुलासा कर चुके हैं और यह भी कह चुके हैं कि ट्रंप जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कांग्रेस के समक्ष कोहेन ने खुद के लिए कहा, ‘यह विस्फोट से पहले अलार्म की बात वह व्यक्ति कर रहा है, जो राष्ट्रपति को अच्छी तरह से जानता है। मैं ट्रंप के साथ काम करने के दौरान हासिल अनुभव के आधार पर कह रहा हूं, मुझे डर है कि चुनाव हारने पर ट्रंप कभी भी शांतिपूर्वक सत्ता नहीं सौंपेंगे।’
कोहेन ने कांग्रेस की अवलोकन और सुधार समिति के समक्ष गवाही के तहत दिए अंतिम बयान में यह भी कहा कि वह ट्रंप पर अंधविश्वास करके अपना सब कुछ गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि कोहेन को अघोषित भुगतान और कांग्रेस से झूठ बोलने के मामले में आगामी जून में तीन साल के लिए जेल भेजा जाना है।