फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mh17 case, Protest by laying empty chairs outside the Russian embassy in the Netherlands

एमएच-17 : नीदरलैंड में रूसी दूतावास के बाहर खाली कुर्सियां बिछाकर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Mar 2020 01:56 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
mh17 case, Protest by laying empty chairs outside the Russian embassy in the Netherlands
एमएच-17 मलबा - फोटो : पीटीआई

नीदरलैंड में रूसी दूतावास के बाहर रविवार को सफेद खाली कुसियों की कतार बिछाकर मूक तरीके से विरोध जताया गया। यह प्रदर्शन उन लोगों के परिजनों ने किया, जो जुलाई, 2014 में मास्को समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइल का शिकार हुए मलेशियाई नागरिक विमान एमएच-17 में मारे गए थे। इस हादसे में विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए थे, जिनमें 196 डच नागरिक थे।

विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने इस प्रदर्शन का आयोजन इस घटना में  संलिप्ता के लिए हत्या के दोषी माने गए चार आरोपियों (अभी तक पकड़े नहीं गए) के ऊपर मुकदमा शुरू होने की पूर्व संध्या पर किया था। उन्होंने रूसी दूतावास के बाहर दो मिनट का मौन धारणण् किया।
विज्ञापन


कुछ कुर्सियों पर सफेद फूल भी रखे थे और ‘सच, पूरा सच और सत्य के सिवाय कुछ नहीं है’ जैसे नारे लिखे कुछ बैनर भी खड़े कर रखे थे। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं ने इस हादसे के लिए विद्रोहियों को यूक्रेनी सेना के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए मास्को से मिली मिसाइल को जिम्मेदार माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना के लिए रूस को ही राजनीतिक जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन रूस ने अपना हाथ होने से इनकार कर दिया था। पिछले सप्ताह रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा था कि क्रेमलिन इस मुकदमे का परिणाम सामने आने का इंतजार करेगा। हालांकि उन्होंने डच नेतृत्व वाली जांच पर शक भी जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed