{"_id":"5cd0e987bdec22074909f03d","slug":"mexico-plane-crash-private-jet-travelling-from-las-vegas-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"लास वेगस से आ रहा एक निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों के मारे जाने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लास वेगस से आ रहा एक निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों के मारे जाने की आशंका
Tue, 07 May 2019 08:17 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 07 May 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
aeroplane
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी मेक्सिको में लॉस वेगास से मॉन्टेरे जा रहे एक निजी विमान का मलबा सोमवार को बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि यह विमान कुछ समय पहले लापता हो गया था और माना जा रहा है कि इसमें 14 लोग सवार थे।
विज्ञापन
हवाई यातायात नियंत्रकों ने कहा कि उनका बोम्बार्डियर चैलेंजर 601 विमान से रविवार शाम संपर्क टूट गया था जब यह उत्तरी मेक्सिको के कोआहिला राज्य के ऊपर उड़ान भरते हुए अचानक बहुत ऊंचाई पर चला गया।
विज्ञापन
इलाके का हवाई जायजा ले रहे अधिकारियों को सोमवार को एक विमान का मलबा मिला जो लापता हुए विमान से मेल खा रहा है।
कोआहिला में मोनक्लोवा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रमुख ने कहा, “हर चीज से लगता है कि यह वही विमान है” जो लापता हो गया था।
उन्होंने स्थानीय टीवी चैनल मल्टीमीडियोस को बताया, “विमान योजना के मुताबिक उसमें 11 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हम आपात कर्मियों का मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि विमान के पंजीकरण संख्या की पुष्टि हो सके।”
विज्ञापन