फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mexico central 32 bodies found in clandestine graves violence in Guanajuato

Mexico: मध्य मेक्सिको में बरामद हुए गुप्त रूप से दफनाए गए 32 शव, इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा

Tue, 05 Aug 2025 11:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 05 Aug 2025 11:39 AM IST
सार

इरापुआतो में करीब दो महीने पहले एक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 12 लोगों की मौत की हुई थी। उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
mexico central 32 bodies found in clandestine graves violence in Guanajuato
मेक्सिको में मिलीं गुप्त कब्रें - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

मध्य मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के अधिकारियों ने बताया कि इरापुआतो इलाके में एक सरकारी जमीन से 32 शव बरामद किए गए हैं। इन शवों को गुप्त तरीके से दफनाया गया था। बरामद किए गए शवों में से आधों की पहचान हो चुकी है। बाकी शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जिस इलाके में कब्रें मिली हैं, वह इलाका लंबे समय से हिंसा की चपेट में है। 
विज्ञापन


शवों की पहचान की चल रही कोशिश
गुआनाजुआतो राज्य अभियोजक कार्यालय ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया कि ये शव मेक्सिको सिटी से लगभग 320 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, इरापुआतो में ला कैलेरा समुदाय की संपत्ति पर गुप्त कब्रों में पाए गए। अभियोजकों ने बताया कि फोरेंसिक टीमें 30 जुलाई से घटनास्थल पर काम कर रही थीं। अधिकारी शेष शवों की पहचान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Russia: 'कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध इतिहास नहीं बदल सकता, जो होना है वो होगा', अमेरिकी धमकी पर रूस का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


गुआनाजुआतो राज्य में चल रही हिंसा
इरापुआतो में करीब दो महीने पहले एक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 12 लोगों की मौत की हुई थी। उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। गुआनाजुआतो राज्य में हाल के वर्षों में लगातार हिंसा देखी गई है। यहां शक्तिशाली जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का स्थानीय सांता रोजा डे लीमा संगठित अपराध समूह के साथ लड़ाई चल रही है। जनवरी से जुलाई तक राज्य में 1,500 से ज़्यादा हत्याएँ दर्ज की गईं। संगठित अपराध समूह अक्सर अपने समूह से जुड़े लोगों को उनकी मौत के बाद गुप्त कब्रों में दफना देते हैं। मेक्सिको सरकार के अनुसार, देश में लापता लोगों की वर्तमान संख्या लगभग 1,32,000 है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed