फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico Bus Accident several passengers killed news update in hindi

Mexico Bus Accident: मैक्सिको में बड़ा सड़क हादसा, तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत

Sat, 07 Oct 2023 05:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 05:22 AM IST
सार

मैक्सिको में एक बार फिर बस हादसा हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे को वहीं दो महिलाएं हैं।

विज्ञापन
Mexico Bus Accident several passengers killed news update in hindi
बस हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

मैक्सिको में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्थानूीय समयानुसार शुक्रवार तड़के मैक्सिको में एक बस पलट गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे को वहीं दो महिलाएं हैं। अधिकारियों की मानें तो अब तक कारणों की तलाश नहीं हो सकी है और अधिकतर मृतक प्रवासी थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओक्साका राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सभी मृतक वेनेजुएला और हैती के रहने वाले हैं। हादसे में करीब 27 लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे का कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा
इसी सप्ताह की शुरुआत में मैक्सिको में रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया था। दक्षिणी मैक्सिको में एक ट्रक पलट जाने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, करीब 25 लोग घायल हो गए थे। हादसा मैक्सिको के चियापास राज्य में हुआ था। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) ने घटना के बाद एक बयान जारी किया था। आईएनएम ने बयान में कहा कि चियापास के पिजीजियापन-टोनला हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक 27 क्यूबाई नागरिकों को चोरी-छिपे लेकर जा रहा था। प्रथम दृष्टयता हादसे का कारण ओवर स्पीडिंग है। ट्रक तेज रफ्तार में था, इस दौरान चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रक पलटी खा गया। हादसे के बाद से ड्राइवर फरार है। आईएनएम ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग सहित कुल 10 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed