फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   #MeToo: Women from Hong Kong crew raised voices against harassment in aircraft

#MeToo : हांगकांग चालक दल की महिलाओं ने उठाई विमानों में उत्पीड़न के खिलाफ आवाज 

Sun, 09 Dec 2018 01:20 PM IST
भाषा, हांगकांग
भाषा, हांगकांग Updated Sun, 09 Dec 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
#MeToo: Women from Hong Kong crew raised voices against harassment in aircraft

हांगकांग के विमानों के चालक दल की महिला सदस्य अपने साथ विमानों में होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर ‘मीटू’ आंदोलन के दौर में मुखर हो रही हैं। हांगकांग के विमान चालक दल की महिला सदस्यों ने बताया कि उन्हें न सिर्फ विमान के यात्री प्रताड़ित करते हैं, बल्कि एयरलाइन के कर्मचारी भी उनका उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइनों ने सही दिशा में कुछ कदम उठाए हैं लेकिन वह अब भी ‘मीटू’ के दौर में महत्वपूर्ण कदम उठाने में पीछे हैं। 

विज्ञापन


हांगकांग कैबिन अटेंडेंट यूनियन का नेतृत्व करने वाली वेनस फंग ने कहा कि एयरलाइनों को अपने कर्मचारियों को उत्पीड़न से कैसे निपटना है, इसके बारे में जरूर बताना चाहिए। फंग का कहना है कि अपने दुखद अनुभवों की वजह से वह यूनियन में शामिल हुई हैं। फंग ने बताया कि एक पायलट ने अभद्र तरीके से उन्हें उस समय छुआ था जब वह इस नौकरी में नयी थीं। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि घटना के समय कैबिन प्रबंधक ने मामले में हस्तक्षेप करने के बजाय उन्हें ही ‘टाइट स्कर्ट’ पहनने की शिकायत करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने स्कर्ट पहनना ही बंद कर दिया। वह अभी एक यूरोपीय एयरलाइन में काम करती हैं। इस स्थिति को बदलने की मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। यहां तक कि महिला चालक दल के सदस्यों के मेकअप और कपड़ों में भी विकल्प को जोड़ने की मांग बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed