फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meta Amazon removes liberal programs before Donald Trump's swearing-in

US: डोनाल्ड ट्रंप की शपथ से पहले मेटा-अमेजन ने हटाए उदार कार्यक्रम, नफरत फैलाने वाले भाषणों पर होगी ढील

Sun, 12 Jan 2025 04:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 04:19 AM IST
सार

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने तथ्य-जांच कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय ‘शर्मनाक’ बताया है। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया कंपनियों का ऐसा फैसला वाकई शर्मनाक है। 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस द्वारा हत्या और अन्य अश्वेत नागरिकों से हुई अभद्रता के बाद कंपनियों को अधिक समावेशी नीतियों के लिए कहा गया था, ताकि किसी समुदाय को उनके साथ अन्याय होता दिखाई न दे।

विज्ञापन
Meta Amazon removes liberal programs before Donald Trump's swearing-in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

फेसबुक की मालिक कंपनी मेटा और अमेजन डॉट कॉम ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से पहले अपने उदार कार्यक्रम बंद करने का फैसला किया है। इसमें नफरत फैलाने वाले भाषणों पर ढील देने के अलावा कई उदारवादी नियमों के तहत तथ्य-जांच को रद्द करना शामिल है। कंपनियों ने इस तरह की पहल का कारण रूढि़वादी विरोध को बताया है। उधर, निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने तथ्य-जांच कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय ‘शर्मनाक’ बताया है।

विज्ञापन


बाइडन ने कहा, सोशल मीडिया कंपनियों का ऐसा फैसला वाकई शर्मनाक है। 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस द्वारा हत्या और अन्य अश्वेत नागरिकों से हुई अभद्रता के बाद कंपनियों को अधिक समावेशी नीतियों के लिए कहा गया था, ताकि किसी समुदाय को उनके साथ अन्याय होता दिखाई न दे। उधर, अमेजन डॉट कॉम भी प्रतिनिधित्व-समावेशन संबंधी कार्यक्रमों व सामग्रियों को बंद कर रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बढ़ेगी नफरती भाषणों की बाढ़
मेटा और अमेजन डॉट कॉम के इस फैसले पर मानवाधिकार समूहों ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा, मेटा यूजर्स अब लिंग पहचान, यौन मामलों, अश्वेतों और आव्रजन जैसे मुद्दों पर खुलकर टिप्पणियां कर सकेंगे। मानवाधिकार समूहों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस कदम से नफरती भाषणों की बाढ़ आ जाएगी और इसका सीधा असर समाज पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने कोविड पर सामग्री सेंसर कराई : जुकरबर्ग
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुलासा किया कि बाइडन प्रशासन ने फेसबुक को कोविड-19 टीकों से संबंधित सामग्री को सेंसर करने के लिए मजबूर किया था। कहा, वैक्सीन कार्यक्रम को अब शुरू कर रहा हूं। पहले टीका-सामग्री देते वक्त बाइडन प्रशासन ने इसे सेंसर किया। उसने कहा, टीकों के दुष्प्रभाव संबंधी सारी जानकारी आप हटा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed