फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Melania Trump condone her husband Donald Trump criticism of climate activist Greta Thunberg

मेलानिया ने ट्रंप के ग्रेटा थनबर्ग को लेकर दिए बयान को किया नजरअंदाज

Sat, 14 Dec 2019 08:21 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 14 Dec 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Melania Trump condone her husband Donald Trump criticism of climate activist Greta Thunberg
डोनाल्ड-मेलानिया ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मेलानिया ट्रंप ने शुक्रवार को अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के 16 साल की ग्रेटा थनबर्ग को लेकर की गई आलोचना को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने अपने प्रवक्ता के जरिए कहा कि टीनेज जलवायु कार्यकर्ता के मुकाबले उनका 13 साल का बेटा बैरन अलग श्रेणी का है। ग्रेटा जयवायु पर भाषण देने के लिए पूरे विश्व का भ्रमण करती हैं।  

विज्ञापन


मेलानिया ने अपने प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम के जरिए एक ईमेल बयान में कहा, 'वह 13 साल का लड़का है और उसे निजता का हक है।' टाइम मैग्जीन ने ग्रेटा को पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उसे लेकर टिप्पणी की थी। अमेरिका की प्रथम महिला का अपने पति के बयान को स्वीकृति देना उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से विपरीत हैं। वह बी बेस्ट पहल के जरिए ऑनलाइन बुलिंग से निपटने और बच्चों को संवेदनापूर्ण बनने की शिक्षा देती हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने गुरुवार को ग्रेटा को लेकर ट्वीट किया था, 'ग्रेटा को अपने गुस्से पर नियंत्रण करने के लिए काम करना चाहिए। इसके बाद दोस्त के साथ जाकर अच्छी सी फिल्म देखनी चाहिए।' उन्होंने टाइम मैग्जीन के ग्रेटा को पर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने को हास्यास्पद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने टीनेज कार्यकर्ता का मजाक उड़ाया जो एस्पर्जर सिंड्रोम (विकास संबंधी विकार) से ग्रसित है। इससे कुछ दिन पहले ट्रंप के खिलाफ महाभियोग सुनवाई के समय प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की कानून प्रोफेसर पामेला एस. कॉर्लन ने कांग्रेस पैनल के समक्ष अपनी गवाही में उनके सबसे छोटे बेटे बैरन का नाम लिया था।जिसपर मेलानिया ने आपत्ति जाहिर की थी। 


मेलानिया ने अपने ट्वीट में नाराजगी जताते हुए लिखा कि उनके बेटे को निजता का अधिकार है और उन्हें राजनीति से अलग रखना चाहिए। दरअसल, मामले की सुनवाई के दौरान पामेला कॉर्लन सबूत पेश कर रही थीं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि राष्ट्रपति अपने बेटे का नाम तो बैरन रख सकते हैं लेकिन उसे बैरन (नवाब) नहीं बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed