फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meghan Markle Struggling To Find CEO Ahead Of Brand Launch After 18 Staff Members Quit

UK: मेगन मर्केल को अपने लाइफस्टाइल ब्रांड के लिए नहीं मिल रहे कर्मचारी; दावा- उनके साथ काम करना कठिन

Thu, 29 Aug 2024 09:29 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2024 09:29 AM IST
सार

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने जब एलान किया था कि वह अपना खुद का लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च कर रही हैं, तब उन्हें चाहने वाले उत्साहित हो गए थे। हालांकि, अब यह सभी बेसब्री से ब्रांड के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meghan Markle Struggling To Find CEO Ahead Of Brand Launch After 18 Staff Members Quit
प्रिस हैरी अपनी पत्नी मेघन मर्केल के साथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने जब एलान किया था कि वह अपना खुद का लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च कर रही हैं, तब उन्हें चाहने वाले उत्साहित हो गए थे। हालांकि, अब यह सभी बेसब्री से ब्रांड के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। मगर जानकारी सामने आ रही है कि मर्केल को काम करने के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि यहां तक कि कोई सीईओ तक नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


मार्च में किया था मर्केल ने ब्रांड का टीजर जारी
बता दें, 14 मार्च को सोशल मीडिया पर मर्केल तब छा गई थीं, जब उन्होंने अपने नए ब्रांड का टीजर जारी किया था। उन्होंने लाइफस्टाइल और किचन ब्रांड का नाम अपने समुद्र किनारे कैलिफोर्निया के घर के नाम अमेरिकन रिवेरा ऑर्चर्ड पर रखा है।
विज्ञापन


सीईओ ढूंढने में समस्या आ रही
एक सूत्र का दावा है कि 43 साल की मेगन मर्केल को सीईओ ढूंढने में समस्या आ रही है। इसलिए ही ब्रांड के लॉन्च में देरी हो रही है। एक ने कहा कि संख्याएं कभी झूठ नहीं बोलती हैं और 20 कर्मचारियों का इस्तीफा देना खुद में एक कहानी बताता है। यहां तक कि एक स्टार्टअप के लिए भी यह चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेगन के साथ काम करना मुश्किल
अंदरूनी सूत्र ने बताया, 'सबसे भयानक सच यह है कि हैरी और मेगन के साथ काम करना काफी कठिन है। वह लोगों से बहुत अधिक काम की मांग करते हैं और यह करना मुश्किल है। वह लोगों के कंधे पर अधिक बोझ डाल देते हैं।'

यह लोग दे चुके हैं इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के नए चीफ ऑफ स्टाफ ने सिर्फ तीन महीने बाद इस्तीफा दे दिया था। वहीं, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने मई में नाइजीरिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा से ठीक पहले एक अनुभवी जनसंपर्क विशेषज्ञ जोश केटलर को नियुक्त किया था। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले यह खुलासा हुआ था कि केटलर अब मर्केल के लिए काम नहीं करते हैं। 


सांता बारबरा के रहने वाले केटलर को प्रिंस हैरी को राह दिखाने के लिए काम पर रखा गया था। लोगों से बात करने वाले एक सूत्र के अनुसार, केटलर को ट्रायल के आधार पर काम पर रखा गया था और अलग होने का फैसला आपसी था, दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की कि वह इस काम के लिए सही नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed