फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meghan Markle Seen Without Engagement Ring Amid Buzz About Separation From Prince Harry news in hindi

UK: चर्चा में शाही परिवार; मेगन ने नहीं पहनी सगाई की अंगूठी, लोगों ने प्रिंस हैरी से अलग होने की लगाईं अटकलें

Thu, 17 Oct 2024 08:40 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Oct 2024 08:40 AM IST
सार

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल इनविक्टस गेम्स के दौरान भी मेगन को बिना अंगूठी के देखा गया था। उस समय सूत्रों ने बताया था कि अंगूठी को रिपेयर किया जा रहा है। हाल ही के महीनों में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल को कई कार्यक्रमों में अकेले शामिल होते हुए देखा गया।

विज्ञापन
Meghan Markle Seen Without Engagement Ring Amid Buzz About Separation From Prince Harry news in hindi
मेगन मार्केल - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन का शाही परिवार एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम में प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल को अपनी सगाई की अंगूठी के बिना देखा गया। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेगन ग्रेटर सांता बारबरा क्षेत्र में गर्ल्स इंक में युवा महिलाओं के साथ ड्राइंग और क्राफ्टिंग भी की। इस कार्यक्रम में मेगन ने शानदार कपड़े पहने थे, लेकिन उनकी उंगली में सगाई की अंगूठी गायब थी, जिसके बाद से प्रिंस हैरी से अलग होने की अटकलें लगई जा रही है। बता दें कि इस अंगूठी को प्रिंस हैरी ने ही डिजाइन की थी। इसमें प्रिंसेस डायना के दो हीरे और बोत्सवाना से एक हीरा शामिल है। 
विज्ञापन


मेगन ने नहीं पहनीं सगाई की अंगूठी
सगाई की अंगूठी के बिना मेगन ने शादी का बैंड पहना हुआ था। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल इनविक्टस गेम्स के दौरान भी मेगन को बिना अंगूठी के देखा गया था। उस समय सूत्रों ने बताया था कि अंगूठी को रिपेयर किया जा रहा है। हाल ही के महीनों में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल को कई कार्यक्रमों में अकेले शामिल होते हुए देखा गया। हैरी ने न्यूयॉर्क से लंदन और दक्षिणी अफ्रीका का दौरा किया। इस दौरान मेगन मार्केल अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने चिल्डरेन हॉस्पिटल एलए के लिए एक ग्लैमेरस चैरिटी समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मेगन के हाथ में सगाई की अंगूठी थी। 
विज्ञापन


सार्वजनिक कार्यक्रम में अलग अलग शामिल होने पर दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इससे एक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन एक जोड़े के रूप में नहीं बल्कि एक अकेले व्यक्ति के तौर पर भी प्रगति कर रहे हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा, "हैरी अपने समाजसेवा से जुड़े कामों पर तो मेगन अपनी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।" कुछ शाही टिप्पणीकारों का कहना है कि मेगन का अपनी सगाई की अंगूठी उतारने का निर्णय वैवाहिक मुद्दों को दर्शाता है। वहीं कई लोग इसे स्टाइल के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed