{"_id":"5fd3c2051538ea716a640f6b","slug":"media-veteran-and-pro-democracy-activist-jimmy-lai-charged-under-security-law-in-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग : मीडिया दिग्गज और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाई पर सुरक्षा कानून के तहत लगाए आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग : मीडिया दिग्गज और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाई पर सुरक्षा कानून के तहत लगाए आरोप
Sat, 12 Dec 2020 12:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
हांगकांग मीडिया और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिम्मी लाई
चीन द्वारा हाल ही में लगाए गए सुरक्षा कानून के तहत हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के तहत देश के मीडिया दिग्गज और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जिमी लाई पर नए कानून के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एक अन्य शख्स की भी हुई इसी कानून के तहत गिरफ्तारी
स्थानीय प्रसारक टीवी की शुक्रवार की खबर के मुताबिक, लाई एप्पल डेली टैब्लॉयड के संस्थापक हैं और उन पर विदेशी ताकतों के साथ गठबंधन के संदेह और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप हैं। जून में नए कानून के लागू होने के बाद से लाई इस कानून के तहत आरोपी बनने वाले सबसे प्रमुख शख्स हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्होंने 73 वर्षीय एक अन्य शख्स को भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है लेकिन उसका नाम जाहिर नहीं किया है। लाई को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में जमानत देने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन