फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Media mogul Sumner Redstone dies at 97

मीडिया मुगल समनर रेडस्टोन का 97 साल की उम्र में निधन

Wed, 12 Aug 2020 08:52 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 12 Aug 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Media mogul Sumner Redstone dies at 97
समनर रेडस्टोन - फोटो : AP

वायकॉम सीबीएस इंक का दशकों तक नेतृत्व करने वाले मीडिया उद्योगपति समनर रेडस्टोन का बुधवार को 97 साल की उम्र में निधन हो गया। 

विज्ञापन


रेडस्टोन ने यह कंपनी अन्य कंपनियों की आक्रामक खरीद के जरिए बनाई थी और एक मीडिया साम्राज्य का निर्माण किया था। मगर अपनी पत्नियों, कलाकारों और अधिकारियों के साथ संबंध टूटने को लेकर उनका नाम कहीं अधिक सुर्खियों में रहा था। उन्होंने कई साक्षात्कारों में कहा था, 'वह कभी नहीं मरेंगे।' 
विज्ञापन


सीबीएस कोर्प और वायकॉम इंक पर वोटिंग शेयर के अधिकार के जरिए नेशनल एमुजमेंट थियेटर चेन पर बनाई गई उनकी मजबूत पकड़ आगे चल कर उनकी बेटी शारी रेडस्टोन को हस्तांतरित हो गई, जिन्होंने 2006 में दो हिस्सों में टूट चुकी कंपनी का फिर से विलय करने के लिए शीर्ष अधिकारियों से लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उनके बेटे ब्रेंट रेडस्टोन ने उनके मीडिया साम्राज्य को तोड़ने के लिए एक बार अपने पिता पर ही मुकदमा कर दिया था। रेडस्टोन की दो बार शादी हुई, लेकिन दोनों ही बार उनका तलाक हो गया।

उनकी निगरानी में वायकॉम देश की मीडिया कंपनियों में नयी ऊंचाई पर पहुंचा। उन्होंने 2009 में अपस्टार्ट बिजनेस से कहा था, 'मैं हमेशा जीवित रहने का इरादा रखता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed