{"_id":"672023ce9e8b41faef0a3605","slug":"mcdonald-s-hamburger-quarter-pounders-will-be-included-in-mcdonald-s-menu-again-onions-will-no-longer-be-use-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mc'Donalds: मैकडॉनल्ड्स के मेन्यू में फिर शामिल होगा हैमबर्गर क्वार्टर पाउंडर्स, अब प्याज इस्तेमाल नहीं होगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mc'Donalds: मैकडॉनल्ड्स के मेन्यू में फिर शामिल होगा हैमबर्गर क्वार्टर पाउंडर्स, अब प्याज इस्तेमाल नहीं होगा
Tue, 29 Oct 2024 05:23 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 05:23 AM IST
सार
Mc'Donalds: मैकडॉनल्ड्स ने एलान किया है कि उसका हैमबर्गर क्वार्टर पाउंडर्स उसके सैकड़ों रेस्तरां के मेन्यू में फिर से शामिल होगा। जांच के बाद साफ हो गया है कि ई.कोली बैक्टीरिया संक्रमण उसकी इस मशहूर बीफ पैटीज से नहीं फैला था।
विज्ञापन
मैकडॉनल्ड्स
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैकडॉनल्ड्स ने एलान किया है कि उसका हैमबर्गर क्वार्टर पाउंडर्स उसके सैकड़ों रेस्तरां के मेन्यू में फिर से शामिल होगा। रविवार को उसने कहा, जांच के बाद साफ हो गया है कि ई.कोली बैक्टीरिया संक्रमण उसकी इस मशहूर बीफ पैटीज से नहीं फैला था। अमेरिकी फास्ट फूड चेन्स ने बीते हफ्ते से अपने मेन्यू आइटम से ताजा प्याज को हटा दिया है।
एक व्यक्ति की हो गई थी मौत
इस सब्जी को मैकडॉनल्ड्स के रेस्तरां में ई.कोली प्रकोप का संभावित जरिया माना गया था। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 राज्यों में करीब 75 लोग बीमार हो गए। मैकडॉनल्ड्स के मुताबिक, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) का मानना है कि एक ही आपूर्तिकर्ता के प्याज के कटे टुकड़े प्रदूषण का संभावित जरिया हैं।
उन्होंने कहा कि वह आने वाले हफ्ते में अपने प्रभावित रेस्तरां में बगैर प्याज के क्वार्टर पाउंडर की बिक्री फिर से शुरू करेगा। मैकडॉनल्ड्स ने पुष्टि की है कि कैलिफोर्निया स्थित उत्पादन कंपनी टेलर फार्म्स ई.कोली प्रकोप में शामिल रेस्तराओं में इस्तेमाल किए गए ताजे प्याज की आपूर्तिकर्ता थी। ये प्याज उसके कोलोराडो स्प्रिंग्स केंद्र से आए थे। एजेंसी
विज्ञापन
बिना प्याज के मिलेगा बर्गर
प्रकोप का एलान होने पर होने पर मैकडॉनल्ड्स ने कई राज्यों, अधिकतर मिडवेस्ट और माउंटेन राज्यों में अपने मेन्यू से क्वार्टर पाउंडर बर्गर को हटा दिया था। मैकडॉनल्ड्स ने शुक्रवार को कहा था कि कोलोराडो स्प्रिंग्स सुविधा से कटे हुए प्याज उसके लगभग 900 रेस्तराओं में बांटे गए थे।
इनमें से कुछ रेस्त्रां हवाईअड्डों पर भी थे। मैकडॉनल्ड्स ने यह भी कहा कि उसने टेलर फार्म्स की कोलोराडो स्प्रिंग्स सुविधा से प्याज की आपूर्ति अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला लिया है। अब मैकडॉनल्ड्स के 900 रेस्त्रां कटे हुए प्याज के बगैर क्वार्टर पाउंडर्स की बिक्री फिर से शुरू करेंगे। कंपनी की ओर से कहा गया है कि कोलोराडो कृषि विभाग ने परीक्षण में प्रकोप के स्रोत के तौर पर बीफ पैटीज को खारिज कर दिया।