फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mayor of opposition Istanbul stronghold arrested over bid rigging claims news in hindi

Turkiye: गिरफ्तार किए गए इस्तांबुल के मेयर, नीलामी में बोलियों में हेरफेर का आरोप, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Mon, 13 Jan 2025 05:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 Jan 2025 05:57 PM IST
सार

पुलिस ने बेसिकटास नगरपालिका कार्यालयों के आसपास बैरियर लगाए। अकपोलट के कार्यालय की तलाशी ली गई और श्रमिकों को कार्यालय के भीतर प्रवेश की अनुमति देने से पहले उनकी आईडी कीं जांच की गई।

विज्ञापन
Mayor of opposition Istanbul stronghold arrested over bid rigging claims news in hindi
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तुर्किये में विपक्ष के मजबूत पकड़ वाले इस्तांबुल के मेयर को नीलामी में लगने वाली बोली में गड़बड़ी की जांच के तहत सोमवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए मेयर की पहचान रिजा अकपोलाट के तौर पर की गई है, जो शहर के यूरोपीय हिस्से में बेसिकटास नगर पालिका के प्रमुख हैं। निजी समाचार एजेंसी डीएचए की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तुर्की के पश्चिमी तट पर एड्रेमिट में उनके घर से हिरासत में लिया गया था। बता दें कि बेसिकटास लंबे समय से मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी या सीएचपी नियंत्रण में है। यह शहर के प्रमुख मनोरंजक केंद्रों में से एक है।
विज्ञापन


सीएचपी के अध्यक्ष ओजगुर ओजेल ने गिरफ्तारी को राजनीतिक न्याय प्रणाली में अराजकता की श्रृंखला में एक नई कड़ी के रूप में वर्णित किया है और कपोलट के साथ खड़े होने की कसम खाई। सीएचपी के मेयर एक्रेम इमामोग्ल ने कहा कि अकपोलट के घर पर सुबह की गई छापेमारी जनमत को प्रभावित करने के प्रयास का हिस्सा है। अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि तीन महीने की जांच के बाद अकपोलाट और इस्तांबुल के एसेन्युर्ट जिले के सीएचपी मेयर अहमत ओजेर समेत 47 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बेसिकटास नगरपालिका कार्यालयों के आसपास बैरियर लगाए। अकपोलट के कार्यालय की तलाशी ली गई और श्रमिकों को कार्यालय के भीतर प्रवेश की अनुमति देने से पहले उनकी आईडी कीं जांच की गई। 42 वर्षीय अकपोलट 2019 में बेसिकटास के नियुक्त हुए थे। अन्य नगर निगम अधिकारियों के साथ, उन्हें एक आपराधिक संगठन में सदस्यता, रिश्वतखोरी और संपत्ति के अधिग्रहण के आरोप में हिरासत में लिया गया था। विपक्षी दलों ने 2019 में तुर्किए के प्रमुख शहरों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण हासिल कर लिया था। पिछले साल के स्थानीय चुनावों में उन्होंने अपनी जीत को बरकरार रखा है। स्थानीय अधिकारियों को अधिकारियों को अक्सर गिरफ्तार किया जाता है और उन्हें उनके पद से हटा दिया जाता है। कुर्द समर्थक पीपुल्स अक्वेलिटी एंड डेमोक्रेसी पार्टी के दो को-मेयर को सोमवार को आतंकवाद से संबंधित आरोपों पर मुकदमा लंबित रहने तक जेल में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed