फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mauritius PM Pravind Kuman Jugnauth arrives in Mumbai as part of his eight day India visit news in Hindi

अहम दौरा: मुंबई पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, आठ दिन की यात्रा पर आए हैं भारत

Sun, 17 Apr 2022 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 17 Apr 2022 10:38 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जगन्नाथ के आठ दिन के भारत दौरे की घोषणा की थी। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य के साथ भारत यात्रा पर आए हैं।

विज्ञापन
Mauritius PM Pravind Kuman Jugnauth arrives in Mumbai as part of his eight day India visit news in Hindi
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ - फोटो : facebook/PJugnauth

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ रविवार को मुंबई पहुंच गए। जगन्नाथ आठ दिवसीय भारत दौरे पर यहां आए हैं। मुंबई में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह 19 अप्रैल को गुजरात जाएंगे। 

विज्ञापन


गुजरात के जामनगर में ग्लोबल सेंटर ऑप ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घायन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को वह राजकोट में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जगन्नाथ के आठ दिन के भारत दौरे की घोषणा की थी। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य के साथ भारत यात्रा पर आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी कविता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed