फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mauritius PM bestows country’s highest honour on PM Modi

Mauritius: मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने PM मोदी, बोले- यह ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान

Tue, 11 Mar 2025 08:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

Mauritius: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया है, जो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 

विज्ञापन
Mauritius PM bestows country’s highest honour on PM Modi
पीएम मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान के लिए दिया गया है। मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो प्रधानमंत्री मोदी को किसी अन्य देश द्वारा दिया गया है। रामगुलाम ने कहा कि मोदी पांचवें विदेशी नागरिक हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। 

विज्ञापन


सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मॉरीशस के पीएम ने अभी घोषणा की है कि वे मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करेंगे। मैं आपके फैसले को विनम्रता के साथ स्वीकार करना चाहता हूं। यह भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है। 
विज्ञापन


Mauritius: PM ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया महाकुंभ का पवित्र जल, मखाना और सदेली बॉक्स भी उपहार में दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जब भी मैं मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे में अपने ही लोगों के बीच हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत और मॉरीशस के संबंधों में मधुरता बढ़ी है। मॉरीशस के नागरिकों को उनके राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।  उन्होंने कहा, मैं दस साल पहले इसी दिन मॉरीशस आया था। यह होली के सप्ताह बाद दौरा था और मैं अपने साथ 'फगवा' की खुशी लेकर आया था। इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत ले जाऊंगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed