फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   matter of time Iran once started its nuclear program with US help now West Asia crisis like fight for honour

समय-समय की बात: कभी अमेरिकी मदद से ही ईरान ने शुरू किया था परमाणु कार्यक्रम; क्या यही मुद्दा अब आन की लड़ाई?

Mon, 23 Jun 2025 07:43 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/तेहरान। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Jun 2025 07:43 AM IST
सार

दशकों पहले अमेरिका और ईरान के बीच अच्छे रिश्ते रहे थे। इसका प्रमाण है कि अमेरिकी मदद से ही ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू किया था। 1950 के दशक के अंत में दोनों देशों ने असैन्य परमाणु सहयोग करार पर हस्ताक्षर किए थे। आज दोनों देशों का टकराव पश्चिम एशिया के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक बन गया है।

विज्ञापन
matter of time Iran once started its nuclear program with US help now West Asia crisis like fight for honour
ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु को लेकर दशकों पुराना नाता (प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बम और मिसाइल बरसाकर उन्हें तबाह करने का दावा किया है। अमेरिका का तर्क है कि उसने ऐसा ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए किया है। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अमेरिका ने ही ईरान में परमाणु कार्यक्रम शुरू कराया था।

विज्ञापन


ईरान ने 1950 के दशक के अंत में अमेरिका की तकनीकी सहायता से अपने परमाणु कार्यक्रम की नींव रखी। उस समय शाह मोहम्मद रजा पहलवी ईरान के शासक थे। उन्होंने अमेरिका के साथ एक असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 1970 में ईरान ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर किया। उसने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अपनी परमाणु सामग्री घोषित करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


हालांकि, 2000 के दशक की शुरुआत में ईरान के अघोषित परमाणु स्थलों के बारे में जो जानकारी सामने आई उसने विश्व समुदाय की चिंताएं बढ़ा दी। आईएईए की 2011 की रिपोर्ट में बताया गया कि 2003 तक ही ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में कई गतिविधियों के करीब पहुंच गया था। यह जानकारी सामने आने के बाद ईरान की यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में फिर हुआ समझौता
यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को निलंबित किए जाने के बाद ईरान ने यूरोपीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ फिर बातचीत शुरू की। इसके बाद 14 जुलाई, 2015 को वियना में ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका के बीच समझौता हुआ। संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) नामक इस समझौते ने 12 साल के संकट और 21 महीने की लंबी बातचीत के बाद प्रतिबंधों में राहत के बदले ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाए।


ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz: अगर ईरान ने बंद किया होर्मुज तो एशियाई देशों में मचेगा हड़कंप, जानें भारत पर क्या होगा असर?

पहले कार्यकाल में ट्रंप समझौते से अलग हुए
2016 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुश्किल से हासिल यह समझौता खतरे में पड़ गया। पद संभालते ही ट्रंप ने कहना शुरू कर दिया कि अमेरिका इस समझौते से हट जाएगा। 8 मई, 2018 को अमेरिका इससे अलग हो गया और ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed