फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mary Trump said: My uncle Donald Trump is cruel and treacherous, should be sent to jail

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी बोलीं- 'क्रूर व विश्वासघाती हैं मेरे चाचा, भेजा जाना चाहिए जेल'

Sun, 06 Dec 2020 02:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Dec 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mary Trump said: My uncle Donald Trump is cruel and treacherous, should be sent to jail
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी भतीजी मैरी ट्रंप - फोटो : Twitter

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी मेरी ट्रंप ने कहा है कि उनके चाचा ‘अपराधी, क्रूर और विश्वासघाती’ हैं। मेरी ने कहा कि व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। मनोविज्ञानी और लेखिका मेरी अपने पिता के छोटे भाई डोनाल्ड ट्रंप की मुखर आलोचक हैं। उन्होंने इस विचारधारा को सिरे से खारिज किया कि ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने से देश में सियासी विभाजन और भी गहरा जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप की भतीजी ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
मेरी ट्रंप समाचार एजेंसी को इस सप्ताह एक साक्षात्कार में कहा, ‘बार-बार यह कहा जाना निश्चित ही अपमानजनक है कि अमेरिकी लोग इससे निपट सकते हैं और हमें अब आगे बढ़ना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘यदि वाकई में किसी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए तो वह हैं डोनाल्ड, अन्यथा इसका मतलब यह होगा कि हम उससे भी खराब किसी शख्स को स्वीकार करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।’ मेरी की टिप्पणियों के बारे में डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के प्रवक्ता ने कहा, ‘उन्हें उनकी किताब बेचनी है।’ मेरी राष्ट्रपति ट्रंप के बड़े भाई फ्रेड जूनियर की बेटी हैं। 
विज्ञापन



ट्रंप के खिलाफ दर्ज करा चुकी हैं मुकदमा
मेरी ट्रंप ने इस हफ्ते घोषणा की थी कि वह अपने चाचा के बारे में लिखी किताब ‘टू मच एंड नेवर इनफ, हाऊ माई फैमेली क्रिएटेड द वर्ल्डस मोस्ट डैंजरस मैन’ की अगली कड़ी लिखने जा रही हैं जिसका नाम होगा ‘द रेकनिंग’। परिवार के बारे में मेरी की पहली किताब जुलाई में आई थी। सितंबर में मेरी ने राष्ट्रपति ट्रंप, उनके भाई रॉबर्ट ट्रंप और उनकी बहन मैरीयाने ट्रंप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed