{"_id":"612a09018ebc3e744438eabb","slug":"mark-johan-spent-one-crore-rupees-for-watching-online-adult-shows-from-the-company-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब: एडल्ट शो देखने के लिए हुई पैसे की कमी, शख्स ने कंपनी को ही लगा दी करोड़ों की चपत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजब: एडल्ट शो देखने के लिए हुई पैसे की कमी, शख्स ने कंपनी को ही लगा दी करोड़ों की चपत
Sat, 28 Aug 2021 03:32 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:32 PM IST
सार
लंदन में 55 वर्षीय डॉक्यूमेंट्री कंपनी के निर्माता मार्क जोहान ने एडल्ट वेबसाइटों पर ऑनलाइन शो देखने के लिए अपनी ही कंपनी को करोड़ों रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहा जाता है कि किसी भी चीज की बुरी लत इंसान को सड़क पर ला सकता है। एक ऐसा ही मामला लंदन से सामने आया है जहां 55 वर्षीय डॉक्यूमेंट्री कंपनी के निर्माता मार्क जोहान ने एडल्ट वेबसाइटों पर ऑनलाइन शो देखने के लिए अपनी ही कंपनी को करोड़ों की चपत लगा दी। दरअसल, ऑनलाइन एडल्ट शो देखने के लिए मार्क ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर एक करोड़ रुपया खर्च कर दिया। कंपनी के द्वारा इस रकम को लेकर कर्मचारी पर क्लेम किया गया, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।
विज्ञापन
लंदन की वेंचरलैंड कंपनी के नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री निर्माता 55 साल के मार्क जोहान को कुछ दिनों से ऑनलाइन एडल्ट शो देखने की लत लग गई थी जिसके बाद उनका अधिकतर समय एडल्ट शो पर ही गुजरने लगा। और इसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने कंपनी की क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान करने लगे।
विज्ञापन
लंदन क्राउन कोर्ट में बीते शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। जहां कंपनी के वकील पीटर लैंकेस्टर ने अदालत को बताया कि मार्क उन दिनों वेंचरलैंड कंपनी के लॉजिस्टिक कार्यों को संभाल रहे थे। इसी बीच 2019 में मार्क को कंपनी की तरफ से क्रेडिट कार्ड दी गई। मार्क ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया और ऑनलाइन एडल्ट शो पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिया।
विज्ञापन