US: कैरेबियन देशों में अपने हितों को फिर साधने की तैयारी में ट्रंप, सेंट किट्स-नेविस का दौरे पर जाएंगे रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो एक दिवसीय दौरे पर सेंट किट्स और नेविस जा रहे हैं। CARICOM नेताओं से मुलाकात के दौरान वह अमेरिका की पश्चिमी गोलार्ध में नीति और सुरक्षा पर जोर देंगे। यह कदम वेनेजुएला में मदुरो को हटाने के एक महीने बाद और ईरान पर ट्रंप प्रशासन की चेतावनियों के बीच अहम माना जा रहा है।
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस हफ्ते कैरेबियाई देश सेंट किट्स और नेविस का दौरा करेंगे। यह यात्रा केवल एक दिन की होगी और इसमें वह कैरेबियन कम्युनिटी के नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रुबियो की यह यात्रा अमेरिका की पश्चिमी गोलार्ध में नीति और प्रभाव को मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है। इस बात की जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी है। ऐसे में मार्को रुबियो के इस दौरे को ऐसे देखा जा रहा है कि जब दुनिया की नजर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना की तैनाती और ईरान पर ट्रंप प्रशासन की चेतावनियों पर लगी हुई है।
बता दें कि मार्को रुबियो लंबे समय से चाहते हैं कि अमेरिका लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में अपनी भूमिका और प्रभाव बनाए रखे। वह चाहते हैं कि पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी हितों पर ध्यान बना रहे, भले ही ट्रंप प्रशासन की विदेशी नीति का मुख्य फोकस अब ईरान पर हो।
वेनेजुएला पर कार्रवाई के एक महीने बाद दौरा
करीब एक महीने पहले अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाया था। अमेरिका पर आरोप है कि मदुरो ड्रग कार्टलों के साथ मिलकर हजारों टन कोकीन अमेरिका भेजने में मदद कर रहे थे। मदुरो ने इन आरोपों से इनकार किया है।
ये भी पढ़ें:- Iron Dome: क्या भारत को मिलेगा इस्राइल का आयरन डोम? प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बड़े रक्षा सहयोग के संकेत
कैरिबियन में सख्त कदम उठा चुके हैं ट्रंप
ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला में कार्रवाई के अलावा, कैरिबियन में ड्रग तस्करी और अवैध प्रवास के खिलाफ सैन्य कदम उठाए हैं। साथ ही क्यूबा पर कड़े प्रतिबंध और तेल टैंकरों की जब्ती भी की गई है। ट्रंप और रुबियो ने इसे 19वीं सदी की मॉनरो डॉक्ट्रिन के आधुनिक संस्करण के रूप में पेश किया है।
ये भी पढ़ें:- Iran-US: अमेरिका के सीमित हमले को 'आक्रमण' मानेगा ईरान, तीसरे दौर की संभावित बातचीत गुरुवार को
सम्मेलन में इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार रुबियो सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और व्यापार के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनका मकसद यह दिखाना है कि अमेरिका CARICOM सदस्य देशों के साथ मिलकर स्थिरता और समृद्धि बढ़ाना चाहता है। रुबियो की यह यात्रा अमेरिका की विदेश नीति की दिशा और कैरेबियन में उसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। यह कदम छोटे देशों में समर्थन भी बढ़ाने के लिए किया गया है, जबकि क्षेत्रीय देशों में चिंता भी बढ़ी है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.