{"_id":"67958e9e59b6298b2f008a21","slug":"many-states-came-out-in-immigrants-support-against-donald-trump-strict-us-immigration-policies-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप की सख्ती के बीच कई अमेरिकी राज्य आप्रवासियों के समर्थन में उतरे, पेश किए जा रहे मदद संबंधी विधेयक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप की सख्ती के बीच कई अमेरिकी राज्य आप्रवासियों के समर्थन में उतरे, पेश किए जा रहे मदद संबंधी विधेयक
Sun, 26 Jan 2025 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 06:53 AM IST
सार
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के मात्र 4 दिन में ही, देश ने सैन्य विमानों का उपयोग करते हुए अवैध अप्रवासियों को उनके देश भेजना शुरू कर दिया है। दो विमानों ने अमेरिका से ग्वाटेमाला तक निर्वासन उड़ानें संचालित कीं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी आव्रजन नीतियों को सख्त बनाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकल्प के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी शासन वाले राज्यों ने नए बिल पेश करना शुरू कर दिया है। ऐसा करके संघीय आव्रजन अधिकारियों के लिए कानूनी बाधाएं खड़ी की जा सकती हैं और इससे कानूनी दर्जा न रखने वाले आप्रवासियों को निर्वासन से बचाने में मदद मिल सकेगी। ऐसे राज्यों में कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, ओरेगन, हवाई, मैसाचुसैट्स, वाशिंगटनै, न्यू मेक्सिको जैसे कई राज्य शामिल होकर ट्रंप को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
निर्वासन उड़ानें शुरू, अपराधी बाहर होंगे
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के मात्र 4 दिन में ही, देश ने सैन्य विमानों का उपयोग करते हुए अवैध अप्रवासियों को उनके देश भेजना शुरू कर दिया है। दो विमानों ने अमेरिका से ग्वाटेमाला तक निर्वासन उड़ानें संचालित कीं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, ट्रंप पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि यदि आप अवैध रूप से अमेरिका आते हैं, तो आपको गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
विज्ञापन
शिक्षा सुधार विधेयक पेश
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) शिक्षा में सुधार और ‘नेशनल साइंस फाउंडेशन’ को आधुनिक गणित पाठ्यक्रम का समर्थन करने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश किया गया है। इसका उद्देश्य एसटीईएम विषयों में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में छात्रों की मदद करना है।
विज्ञापन