फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many provinces in Pakistan announced full lockdown during Eid

पाकिस्तान में कई प्रांतों ने ईद के दौरान पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया 

Sun, 09 May 2021 12:44 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Sun, 09 May 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Many provinces in Pakistan announced full lockdown during Eid
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासन ने पाकिस्तान में ईद-उल-फित्र के दौरान कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आठ से 15 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।
विज्ञापन


‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि सरकारों की ओर से कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए कदम उठाने के बावजूद देश में संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री यासमीन राशिद ने कहा कि आठ दिन के लॉकडाउन के दौरान दुकानें, शॉपिंग मॉल और बाजार बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईद के दौरान लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, रेंजर्स और सैन्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा। राशिद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, दवाई, कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्र, पेट्रोल पंप, किराने की छोटी दुकानें, डेयरी, सब्जी, फलों और गोश्त की दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रशासनों ने भी इसी तरह के नोटिस जारी किए हैं। योजना मंत्री और एनसीओसी के प्रमुख असद उमर ने कहा था कि विस्तारित टीकाकरण अभियान के साथ सख्त एहतियाती उपायों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।


पाकिस्तान में महामारी की तीसरी लहर मार्च में आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में अबतक 18,537 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है जबकि संक्रमण के 845,833 मामले आ चुके हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed