फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many Killed in Nepal Bus Accident World News in Hindi

Nepal Bus Accident: नेपाल में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, आठ की मौत, 20 यात्री घायल

Mon, 18 Mar 2024 11:37 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 18 Mar 2024 11:37 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना निसिखोला ग्रामीण नगर पालिका के जौलेपानी में मिड हिल हाईवे पर हुई। बस रुकुम पुरबा से काठमांडो जा रही थी।

विज्ञापन
Many Killed in Nepal Bus Accident World News in Hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल के बागलुंग जिले में सोमवार को एक यात्री बस सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना निसिखोला ग्रामीण नगर पालिका के जौलेपानी में मिड हिल हाईवे पर हुई। बस रुकुम पुरबा से काठमांडो जा रही थी।

विज्ञापन

मलयेशिया में पीएम मोदी के प्रगतिशील नेतृत्व की प्रशंसा
मलयेशिया में भारतीय प्रवासियों ने पिछले 10 वर्षों के दौरान देश में तेजी से हुए विकास और बदलाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मजबूत और प्रगतिशील नेतृत्व’ तथा उनके ‘समावेशी हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण’ की सराहना की। कुआलालंपुर में सांप्रदायिक सद्भाव और विश्व शांति के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यापारिक नेताओं, उप-कुलपतियों, शिक्षाविदों आदि ने विचार रखते हुए मोदी की तारीफ की। यह कार्यक्रम मलयेशियाई राजधानी में एनआईडी फाउंडेशन के सहयोग से भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन (आईएमएफ) द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और युवाओं को भारत की समृद्ध विरासत-संस्कृति से जोड़ने का काम किया है। कार्यक्रम में ‘मलयेशिया प्रस्ताव’ भी पारित किया गया, जिसमें भारतीय समुदाय ने भारत की प्रगति के लिए अपना समर्थन देने व 2047 तक पीएम मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण में सक्रिय रूप से योगदान देने का वादा किया।

प्रवासी भारतीयों ने देश में हुए विकास और बदलाव पर विचार रखे
भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन के मुताबिक, कार्यक्रम में, भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सबसे सफल भारतीय पीएम की सराहना की। साथ ही कहा, मोदी के सुशासन के पीछे देश की प्रभावशाली विकास गाथा और समावेशी विकास है, जिसके कारण पिछले 10 वर्षों के दौरान 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। भारतीय समुदाय ने कहा, वे अब पीएम मोदी के साथ जुड़ने पर गर्व महसूस करते हैं। देश के विकास की सराहना करते हुए, आसियान भारतीय व्यापार परिषद के सह-अध्यक्ष रमेश कोडम्मल ने कहा, भारत पिछले 10 वर्षों में आक्रामक रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, भारत के साथ मलयेशिया के व्यापार में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व का पहला एआई इंजीनियर चुटकियों में बना देता है एप
अमेरिका स्थित एप्लाइड एआई लैब कॉग्निशन ने ‘डेविन’ नामक एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि ये विश्व का पहला एआई इंजीनियर है, जो कई काम आसानी से कर सकता है। डेविन लगातार सीखने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने और नई चुनौतियों के अनुसार अनुकूल करने के लिए मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करता है। यह टीम के साथ व अकेले भी काम कर सकता है।
विज्ञापन

मरियम ने जेल का दौरा कर पिता के कठिन समय पर विचार किया
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला सीएम मरयम नवाज ने कोट लखपत जेल के दौरे पर भावुक होकर कहा कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ आज ‘किंगमेकर’ हैं और उनके उत्पीड़क कहीं नहीं हैं। मरयम ने अपनी और अपने पिता की इस जेल में बंद रहने के दौरान की मुश्किलों को याद किया तथा महिला कैदियों के साथ रोजा इफ्तारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed