{"_id":"67a077379dd852dd6409b7c8","slug":"many-killed-in-car-bomb-explosion-in-northern-syria-detail-news-in-hindi-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syria Car Bomb Explosion: उत्तरी सीरिया में भीषण कार बम विस्फोट, 19 लोगों की मौत; दर्जनों के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Syria Car Bomb Explosion: उत्तरी सीरिया में भीषण कार बम विस्फोट, 19 लोगों की मौत; दर्जनों के घायल होने की खबर
Mon, 03 Feb 2025 05:02 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 03 Feb 2025 05:02 PM IST
सार
मनबीज शहर के बाहरी इलाके में कार में विस्फोट हुआ। धमाका तब हुआ, जब कार के बगल से एक वाहन कृषि श्रमिकों को ले जाते हुए गुजर रहा था। इसमें 14 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरिया में भीषण बम धमाका हुआ है। इस दौरान कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उत्तरी सीरियाई शहर के बाहरी इलाके में एक कार बम विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
कहां हुआ धमाका?
मनबीज शहर के बाहरी इलाके में कार में विस्फोट हुआ। धमाका तब हुआ, जब कार के बगल से एक वाहन कृषि श्रमिकों को ले जाते हुए गुजर रहा था। इसमें 18 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। अन्य 15 महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि, ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि 18 महिलाओं के साथ-साथ एक पुरुष की भी मौत हो गई। फिलहाल किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह एक महीने से अधिक समय में मनबिज में सातवां कार बम विस्फोट था। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस कार में विस्फोट हुआ वह सड़क किनारे खड़ी थी। बार-बार हो रहे हमलों ने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है। स्थानीय समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार को मनबिज में एक कार बम विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई थी। इस हादसे में नौ घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
लेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा जारी
दिसंबर में राष्ट्रपति बशर असद के पतन के बाद भी उत्तरपूर्वी अलेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा जारी है, जहां तुर्किये समर्थित गुट (सीरियन नेशनल आर्मी) अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के साथ संघर्ष करते रहते हैं।