फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hajj Pilgrim 2024 Over 600 Pilgrims Dead in Mecca, Including 68 Indians News in Hindi

हज यात्रा पर गर्मी का कहर: अब तक 600 से अधिक जायरीनों की मौत, इसमें 68 भारतीय; जानें सऊदी प्रशासन ने क्या कहा

Thu, 20 Jun 2024 09:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 20 Jun 2024 09:37 AM IST
सार

हज यात्रा के दौरान अबतक 645 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल 200 जायरिनों की मौत हो गई थी, जिनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के थे। सऊदी अरब ने अभी तक मौतों के बारे में जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Hajj Pilgrim 2024 Over 600 Pilgrims Dead in Mecca, Including 68 Indians News in Hindi
हज यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 600 से अधिक हो गई, जिसमें 68 भारतीय भी शामिल हैं। वहां के एक राजनयिक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा मना जा रहा है कि हज यात्रा करने आए जायरीन में अधिकतर बुजुर्ग थे और मौसम परिवर्तन के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सऊदी अरब में राजनयिक ने कहा, "हमने लगभग 68 मरने वाले लोगों की पुष्टि की है। कुछ प्राकृतिक कारणों से मारे गए। यहां आने वाले कई जायरीन बुजुर्ग थे। कुछ लोगों की मौत बदलते मौसम के कारण हो गई।" अरब के दो राजनयिक ने इस बात की पुष्टि की कि हज के दौरान 550 जायरिनों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 323 मिस्र के और जॉर्डन के 60 लोग शामिल हैं। इनके अलावा इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ट्यूनीशिया और ईराक के द्वारा भी मौतों की पुष्टि की गई है। हालांकि, कई मामलों में अधिकारियों ने मौतों के कारणों का खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन


मरने वालों की संख्या 600 के पार
हज यात्रा के दौरान अबतक 645 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल 200 जायरिनों की मौत हो गई थी, जिनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के थे। सऊदी अरब ने अभी तक मौतों के बारे में जानकारी नहीं दी है। रविवार को भीषण गर्मी के 2,700 मामले दर्ज किए गए। भारतीयों की मौत की पुष्टि करने वाले राजनयिक ने बताया कि कुछ भारतीय जायरीन लापता भी हैं। उन्होंने सटीक संख्या बताने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनयिक ने कहा, "ऐसा हर साल होता है। हम यह नहीं कह सकते कि इस साल ऐसा ज्यादा हुआ। यह कुछ पिछले साल जैसा है, लेकिन हमें मालूम है कि यह आने वाले दिनों में और होगा।" बता दें कि पिछले कई वर्षों से हज सऊदी अरब की भीषण गर्मियों के दौरान होता आया है। पिछले महीने प्रकाशित सऊदी के एक अध्ययन के अनुसार, जिस क्षेत्र में इबादत की जाती है, वहां का तापमान हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed