Draupadi Murmu: इन विदेशी नेताओं ने भी दी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई, जानें क्या बोले चीन के शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (xi jinping) ने सोमवार को अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू को पद संभालने पर एक पत्र के जरिए बधाई दी है। इसमें उन्होंने क्या कहा यहां जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्रौपदी मूर्मु (Draupadi Murmu) ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। सोमवार की सुबह संसद के सेंट्रल हॉल में उनको सीजेआई एनवी रमन्ना ने शपथ दिलाई। देश की पंद्रहवीं राष्ट्रपति बनने के बाद से ही उनको देश-विदेश से बधाइयां मिलना शुरू हो गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिलसिंघे के साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जीनपिंग (xi jinping) ने भी नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति की बधाई ऐसे समय में आई है जब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर गर्मा-गर्मी है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग(xi jinping) ने सोमवार को अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू को पद संभालने पर एक पत्र के जरिए बधाई दी है। इसमें उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और मतभेदों को ठीक से संभालने के लिए उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
राष्ट्रपति शी ने आगे कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। स्वस्थ और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप है, साथ ही क्षेत्र और दुनिया भर में शांति, स्थिरता और विकास के लिए अनुकूल भी हैं।
चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शी ने कहा कि वह चीन-भारत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, और राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, मतभेदों को ठीक से संभालने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मुर्मू के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
शी जीनपिंग के अलावा आर्थिक संकटों का सामना कर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी महामहिम द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि 'इस मुख्य जिम्मेदारी के तौर पर आपकी नियुक्ति सबसे बड़े लोकतंत्र में सरकार में भरोसे और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी गवाही है। साथ ही ये इस बात का भी सुबूत है कि देश के लोगों ने भी आपकी क्षमता और राजनीतिक नेतृत्व पर भरोसा जताया है।' उन्होंने आगे लिखा कि आपका नेतृत्व हमारे सौहार्दपूर्ण संबंधों को पोषित करने और मजबूत करने के हमारे संयुक्त प्रयासों को नई गति प्रदान करता है और मैं इस दिशा में आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।
इससे पहले जब राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना पूरी हुई थी और द्रौपदी मुर्मू का भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनना तय हो गया था तो भारत भर के नेताओं के साथ ही नेपाल के पीएम ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। गौरतलब है कि 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किया है। वे देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर दूसरी महिला हैं।