फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   many died and injured after a bus plunged off the bridge into a river in northwestern Spain

Spain Bus Tragedy: स्पेन में बड़ा हादसा, पुल से नदी में गिरी बस, छह लोगों की मौत

Mon, 26 Dec 2022 05:19 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, स्पेन
एएनआई, स्पेन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 05:19 AM IST
सार

मौके पर काम कर रहे अधिकारियों ने कहा कि लोगों को रस्सी से बांधकर नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों के तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया

विज्ञापन
many died and injured after a bus plunged off the bridge into a river in northwestern Spain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के उत्तर-पश्चिमी गैलिसिया इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां एक पुल पार करते समय एक बस नदी में गिर गई। इस हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


 नदी में गिरी को बस को भी बाहर निकाला
मौके पर काम कर रहे अधिकारियों ने कहा कि लोगों को रस्सी से बांधकर नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों के तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले की भी जांच की कि क्या ड्राइवर ने शराब या कोई ड्रग्स ली थी। हांलांकि अब लेरेज नदी में खोज और बचान अभियान खत्म हो गया है, वहीं नदी में गिरी को बस को भी बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


 नदी के बहाव से काफी परेशानी हुई
बचान अभियान के दौरान तेज बारिश और नदी के बहाव से काफी परेशानी हुई। तेज धारा होने के कारण मृतकों के शवों को बाहर निकालने में बचाव दल के पसीने छूट गए।  बस शनिवार की रात लुगो और विगो शहर के बीच यात्रा कर रही थी। इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय समयानुसार रात लगभग 9.30 बजे बस नदी में गिर गई। जिसके बाद बस में पानी भर गया और उसमें सवार 6 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed