फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many dead and Injured in road accident in NW Pakistan Know all about it

Pakistan Accident: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की सीधी टक्कर में 10 लोगों की मौत

Tue, 15 Apr 2025 01:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Apr 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
Many dead and Injured in road accident in NW Pakistan Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार को एक ट्रक और यात्री वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ आठ घायल भी हुए हैं। 1122 रेस्क्यू के प्रवक्ता ने बताया कि यह दुर्घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में मुख्य सिंधु राजमार्ग पर लक्की घुंडा खेल के पास हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पांच एंबुलेंस और एक रिकवरी वाहन घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव दल ने सभी लोगों को बस जैसे यात्रर वाहन से बाहर निकाला। घायलों को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने 10 यात्रियों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


अज्ञात बंदूकधारियों ने दो पोलियो टीकाकरणकर्ताओं का अपहरण किया
इस बीच उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो पोलियो टीकाकरणकर्ताओं का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बंदूक की नोक पर दो पोलियो टीकाकरणकर्ताओं का अपहरण कर लिया। कार्यकर्ताओं की पहचान मुहम्मद आसिफ और रज मुहम्मद के रूप में हुई है। बताया गया कि पांच हथियारबंद लोगों हथियारबंद लोगों ने कुलाची से डेरा इस्माइल खान जा रही एक यात्री बस को रोका। फिर पोलियो कार्यकर्ताओं को उतारकर अज्ञात स्थान पर ले गए। मुहम्मद आसिफ कुलाची जिले के पोलियो गांव मुड्डी मुहम्मद और रज मुहम्मद पोलियो के प्रभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed