फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Manisha Singh of Indian origin, US envoy to OECD, Trump government expressed confidence

भारतीय मूल की मनीषा सिंह ओईसीडी में अमेरिकी दूत नियुक्त, ट्रंप सरकार ने जताया भरोसा

Mon, 27 Apr 2020 10:42 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 27 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Manisha Singh of Indian origin, US envoy to OECD, Trump government expressed confidence
मनीषा सिंह - फोटो : Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में अमेरिका का अगला दूत नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि मनीषा सिंह वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी राजनयिक हैं। मनीषा अभी विदेश विभाग में सहायक मंत्री हैं। वह अभी आर्थिक और व्यापारिक मामले देखती हैं। 

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी ओईसीडी का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है। इसमें 36 देश शामिल हैं। ओईसीडी आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।
विज्ञापन


मनीषा सिंह इससे पहले कार्यवाहक उपमंत्री-आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण और विदेश विभाग के आर्थिक ब्यूरो, ऊर्जा और व्यापारिक मामलों के विभाग की उप सहायक मंत्री रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा सिंह ने वाशिंगटन के अमेरिकन विश्वविद्यालय से अंतरार्ष्ट्रीय विधि में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed