फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man who went on a rape tour of British universities is jailed

7000 मील का 'रेप टूर' करने वाले 40 साल के ताहिर नजीर को 12 साल कैद

Sun, 29 May 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
Man who went on a rape tour of British universities is jailed
एक फ्लैट में घुसने की कोशिश करता ताहिर नजीर। यह तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। - फोटो : Greater Manchester Police
ब्रिटेन की अदालत ने ताहिर नजीर (40 साल) नाम के शख्स को 12 साल की सजा दी है। उसे कॉलेज की लड़कियों के यौनशोषण और बलात्कार की कोशिश के मामलों में दोषी ठहराया गया है। 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, ताहिर नजीर सात हजार मील का सफर तय करके ब्रिटेन की कई यूनिवर्सिटीज में गया और ज्यादातर उन लड़कियों को निशाना बनाया जो शराब के नशे में थीं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ताहिर नजीर यूके के एडिनबर्ग, ग्लासगो, मैनचेस्टर, ऑक्सफोर्ड, ब्रिस्टल और कार्डिफ आदि यूनिवर्सिटी कैंपस में गया और लड़कियों का शोषण किया। उसे मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने सजा दी है। ताहिर नजीर ने 'रेप टूर' के लिए पूरी तैयारी की थी। वह कैंपस के फोटोज देखता था। उन जगहों के बारे में जानकारी जुटाता था, जहां पर स्टूडेंट रहती हैं। एंट्रेस और लड़कियों के कमरों के बारे में भी ताहिर ने काफी जानकारी जुटा ली थी। इतना ही नहीं, वह इस तरह बर्ताव करता था कि हर आदमी उसे स्टूडेंट ही समझे। उसने स्टूडेंट का फेक आईडर कार्ड भी बना रखा था। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि ताहिर नजीर ने पूरे यूके का टूर किया। इस दौरान उसने कोकीन और वियाग्रा का भी सेवन किया। अधिकतर वह अपनी कार में ही सोता था। पिछले साल सितंबर में ताहिर को नशे में धुत कार्डिफ स्टूडेंट के ऊपर लेटे देखा गया था। इसके बाद नवंबर में उसे मैनचेस्टर में कुछ स्टूडेंट्स के फ्लैट में घुसते हुए देखा गया था। उसकी ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


का‌र्डिफ में ही वह एक अन्य फ्लैट में भी घुस गया था। यहां उसने लड़की का रेप करने का कोशिश की, लेकिन लड़की ने ‌हिम्मत दिखाई और उसे भागना पड़ा। इस घटना के कुछ दिन बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed