{"_id":"5fd0524e653b7c75025753d5","slug":"man-walked-for-450-kilometre-to-calm-his-mind-and-his-anger-fought-with-his-wife-7-days-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा हुआ तो 450 किमी पैदल चला पति, पुलिस ने आधी रात को किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पत्नी से झगड़ा हुआ तो 450 किमी पैदल चला पति, पुलिस ने आधी रात को किया गिरफ्तार
Wed, 09 Dec 2020 09:57 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोहो (इटली)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोहो (इटली)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में एक शख्स अपना गुस्सा शांत करने के लिए 450 किलोमीटर पैदल चल गया। इटली में इस तरह का मामला शायद ही पहली बार आया हो कि अपना दिमाग ठंडा करने और गुस्से को शांत करने के लिए कोई शख्स इतना पैदल चला हो। दरअसल, पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद ये शख्स अपना घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
दिमाग को शांत करने के लिए पैदल चला
पत्नी को लगा कि उसका पति जल्द ही घर वापस लौट आएगा लेकिन एक हफ्ते तक उसका पति घर नहीं लौटा। वहीं दिमाग को शांत करने के लिए घर से निकला शख्स रात दो बजे पुलिस को सड़क पर सुनसान इलाके में पैदल चलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो पूरी बात सामने आई।
विज्ञापन
ये शख्स इटली के कोहो में रहता है और निजता कारणों की वजह से पुलिस ने इसकी पहचान उजागर नहीं की। तो मामला कुछ ऐसा था कि पति-पत्नी के बीच घर में कहासुनी हो गई, जिसके बाद पति घर छोड़कर चला गया। शख्स अपने साथ कोई सामान नहीं लेकर गया।
विज्ञापन
रोजाना औसतन 65 किमी पैदल की यात्रा
जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा तो पत्नी ने कोहो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 48 साल का ये शख्स कोहो से पैदल चलते-चलते 450 किमी दूर फानो पहुंच गया। शख्स ने बताया कि इन सात दिनों में वो रोजाना औसतन 65 किमी पैदल चला। इस दौरान उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए वो सड़कों पर आराम करता था और राहगीरों से खाने-पीने की मदद लेता था।
इटली में नाइट कर्फ्यू
शख्स ने ऐसा क्यों किया, उसे इस बात की खुद कोई जानकारी नहीं है। उसका कहना है कि वह सिर्फ अपना दिमाग शांत करने के लिए घर से निकला था। बता दें कि इटली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह नाइट कर्फ्यू लागू है, जिसकी वजह से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक घर से निकलने पर मनाही है।
शख्स की दिमागी हालत ठीक
पुलिस ने इस व्यक्ति को रात दो बजे पकड़ा, इसलिए जुर्माने के तौर पर इससे 35,000 रुपये भी लिए। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के दिमागी हालत भी ठीक है।