फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man mad about Chinese spy balloon faces sentencing for threatening ex-Speaker McCarthy, News in hindi

US: चीनी जासूसी गुब्बारे मामले में पूर्व स्पीकर-अधिकारियों को धमकाना पड़ा भारी, शख्स को अब काटनी पड़ेगी सजा

Wed, 26 Feb 2025 12:39 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिलिंग्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिलिंग्स Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 26 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

अमेरिका में एक शख्स को पूर्व स्पीकर और अधिकारियों के धमकी देने के मामले में सजा मिल सकती है। दरअसल, इस रिचर्ड रॉजर्स नाम के शख्स ने चीनी जासूसी गुब्बारे को न गिराएं जाने के बाद नाराज होकर पूर्व स्पीकर और अधिकारियों को फोन करके धमकियां दी थी।

विज्ञापन
Man mad about Chinese spy balloon faces sentencing for threatening ex-Speaker McCarthy, News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स के रहने वाले एक व्यक्ति को पूर्व हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी को धमकी देने के मामले में सजा मिल सकती है। बता दें कि, यह व्यक्ति चीन के जासूसी गुब्बारे को न गिराने से इतना नाराज हो गया था कि उसने सरकारी अधिकारियों को फोन कर धमकियां दीं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय रिचर्ड रॉजर्स ने 3 फरवरी 2023 को 75 मिनट के अंदर पूर्व हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी के कार्यालय में 100 से अधिक फोन कॉल किए। यह घटना तब हुई जब पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने स्वीकार किया कि वह चीन के जासूसी गुब्बारे पर नजर रख रहा है। यह गुब्बारा बाद में अटलांटिक महासागर में गिराया गया था। इस मामले में सुनवाई के दौराान रिचर्ड रॉजर्स ने एफबीआई और मैक्कार्थी के कार्यालय को किए गए कॉल में भद्दी और अश्लील बातें कही थीं। अदालत में उसने सफाई दी कि यह उसका नागरिक अवज्ञा (सिविल डिसओबीडिएंस) का तरीका था और वह सिर्फ अपनी बात रखना चाहता था।  
विज्ञापन


सजा क्या हो सकती है?
अदालत ने रिचर्ड रॉजर्स को कांग्रेस सदस्य को धमकी देने और सरकारी एजेंसियों को परेशान करने का दोषी पाया। इस अपराध के लिए अधिकतम 6 साल की जेल और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) का जुर्माना हो सकता है। हालांकि, रॉजर्स का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए उसे कम सजा मिल सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन और बचाव पक्ष ने क्या दी दलीलें
इस मामले में सरकारी वकीलों ने अदालत से कहा कि यह मामला एक कड़ा संदेश देने का मौका है कि सरकारी अधिकारियों को धमकी देना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत नहीं आता। उन्होंने रिचर्ड रॉजर्स को 2 साल जेल की सजा देने की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने अनुरोध किया कि रिचर्ड रॉजर्स को जेल न भेजा जाए और उसे सिर्फ निगरानी में रखा जाए।  


अमेरिका में बढ़ रहे धमकी के मामले
हाल के वर्षों में अमेरिका में नेताओं और सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 2023 में अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने ऐसे 8,000 से अधिक मामलों की जांच की। पिछले साल, मोंटाना के ही एक अन्य व्यक्ति को अमेरिकी सीनेटर जॉन टेस्टर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिस इस मामले में 2.5 साल की जेल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed