फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man Hunting For Muslims To Kill in Canada Ran His Truck Over four people

Canada: कनाडा की सड़कों पर मुस्लिमों की हत्या करने निकला शख्स, एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चढ़ा दिया ट्रक

Wed, 15 Nov 2023 10:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 Nov 2023 10:51 AM IST
सार

लंदन की सड़कों पर आरोपी मुसलमानों को ढूंढ कर उनका शिकार कर रहा था। जब वह अफ्जल के परिवार के पास से गुजरा तो उसने अपनी ट्रक घुमाया और उनके ऊपर चढ़ा दिया।

विज्ञापन
Man Hunting For Muslims To Kill in Canada Ran His Truck Over four people
Canada Police - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक कनाडाई व्यक्ति मुसलमानों को मारने के लिए शिकार कर रहा है। उसने शाम को टहलने निकले एक परिवार के चार सदस्यों पर अपना पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। आरोपी की पहचान नैथालिएन वेल्टमैन के तौर पर हुई है। उसपर ओंटारियो में अफ्जल परिवार के तीन पीढ़ियों को खत्म करने का मुकदमा चल रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को इस मामले में निर्दोष बताया है। यह पहला ऐसा मामला है जहां कनाडाई जूरी को श्वेत वर्चस्व पर आतंकवाद से संबंधित मामले में विचार करना है। आरोपी पक्ष के वकील ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए आरोपी को कम सजा देने की अपील की है। 
विज्ञापन


मुसलमानों से करता था नफरत
अभियोजक ने कहा कि आरोपी को दोषी ठहराने के लिए वह सब कुछ उनके पास हैं जिसकी जरूरत है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कंप्यूटर से एक घोषणापत्र भी पाया गया, जिसमें वह श्वेत राष्ट्रवाद का समर्थन किया। साथ ही उसने मुसलमानों के लिए अपनी नफरत का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




लंदन की सड़कों पर आरोपी मुसलमानों को ढूंढ कर उनका शिकार कर रहा था। जब वह अफ्जल के परिवार के पास से गुजरा तो उसने अपनी ट्रक घुमाया और उनके ऊपर चढ़ा दिया। इस घटना में 46 वर्षीय सलमान अफ्जल उनकी पत्नी 44 वर्षीय मदिहा सलमान, 15 वर्षीय बेटी युमनाह और 76 वर्षीय दादी तलत अफ्जल की मौत हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पार्किंग में गिरफ्तार कर लिया था। 

मानसिक बीमारी का शिकार था आरोपी 
आरोपी पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमारी और बचपन के किसी आघात से पीड़ित है जिसकी वजह से वह चिंतित रहता है। इस घटना से पहले उसने तीन ग्राम हैलुसिनोजेनिक सिलोसाइबिन मशरूम का सेवन किया था, जिसकी वजह से वह वास्तविक दुनिया से दूर भ्रम में चला गया और उसके दिमाग में उथल-पुथल हो गई। कनाडा में साल 2017 में मस्जिद में हुए हमले जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी,  के बाद यह सबसे खतरनाक मुस्लिम विरोधी हमला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed