फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man arrested after incident outside Buckingham Palace in london britain

Britain: बकिंघम पैलेस के पास संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, पूरा महल सील, गोलियां फेंकने का आरोप

Wed, 03 May 2023 02:45 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 May 2023 02:45 AM IST
सार

इस घटना में महल पर तैनात अधिकारियों या अन्य सदस्यों के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी घटनास्थल पर बने हुए हैं और आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Man arrested after incident outside Buckingham Palace in london britain
Buckingham palace - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बकिंघम पैलेस के बाहर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति को महल के पास कुछ संदिग्ध फेंकने पर पकड़ा है। लंदन में बकिंघम पैलेस के गेट के पास पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मंगलवार शाम करीब सात बजे उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया है कि लंदन में बकिंघम पैलेस के बाहर संदिग्ध शॉटगन के कारतूस फेंके जाने के बाद एक नियंत्रित विस्फोट हुआ है जिसके बाद एक शख्स को पकड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद महल को पूरी तरह से सील कर लॉकडाउन लगा दिया गया। महानगर पुलिस के मुख्य अधीक्षक जोसेफ मैक्डॉनाल्ड ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन


महल के अधिकारी जोसेफ मैकडोनाल्ड ने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसे पुलिस हिरासत को सुपुर्द कर दिया। महल पर तैनात अधिकारियों या जनता के सदस्यों के इस घटना में घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी घटनास्थल पर बने हुए हैं और आगे की पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि छह मई को किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को हथियार रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है और व्यक्ति के बैग की तलाशी भी ली गई है कि कहीं कुछ संदिग्ध तो नहीं है। हालांकि विशेषज्ञों उसकी पूरी जांच की है एहतियात के तौर पर एक विस्फोटक नियंत्रक भी लगाया गया है। 


रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह घटना हुई उस समय राजा और महारानी बकिंघम पैलेस में नहीं थे। पुलिस ने कहा कि यह कोई आतंकवादी घटना थी। संदिग्ध के मानसिक स्वास्थ्य इतिहास की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अकेले ही काम कर रहा था और इसे एक अलग घटना के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed