{"_id":"5d89626a8ebc3e939d46a7d2","slug":"maliha-lodhi-trounced-pakistan-again-by-writing-british-pm-boris-johnson-the-foreign-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन में पाक प्रतिनिधि ने फिर कराई देश की फजीहत, ब्रिटिश पीएम को लिखा 'विदेश मंत्री'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन में पाक प्रतिनिधि ने फिर कराई देश की फजीहत, ब्रिटिश पीएम को लिखा 'विदेश मंत्री'
Tue, 24 Sep 2019 05:55 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
मलीहा लोधी
- फोटो : ट्विटर
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने बड़ी चूक करते हुए ट्विटर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 'विदेश मंत्री' लिख दिया। लोधी ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज सुबह ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की।'
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट के साथ दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की एक तस्वीर भी साझा की। लोधी ने करीब एक घंटे बाद ट्वीट हटाते हुए कहा, 'पिछले ट्वीट में लिखने में हुई गलती के लिए माफी।' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब मलीहा की वजह से पाकिस्तान की फजीहत हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी करा चुकी हैं पाकिस्तान की फजीहत
लोधी ने 2017 में संयुक्त राष्ट्र में एक घायल लड़की की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि यह तस्वीर कश्मीर में क्रूरता का सबूत दे रही है, लेकिन वह तस्वीर 17 वर्षीय फलस्तीनी लड़की की निकली जो गाजा में इस्राइली हमले में घायल हो गई थी। यह तस्वीर साल 2014 में पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर हेदी लेवीन ने खींची थी।