फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mali woman has given birth to nine babies, says health ministry Halima Cisse Morocco

अजब: महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म, सात का था अनुमान, जानें किस देश का है यह मामला

Wed, 05 May 2021 08:38 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 05 May 2021 08:38 AM IST
सार

माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
Mali woman has given birth to nine babies, says health ministry Halima Cisse Morocco
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : dailysabah.com

विस्तार

अब तक आपने जुड़वा बच्चों, या फिर तीन और ज्यादा से ज्यादा चार बच्चों के एक साथ जन्म के बारे में सुना होगा, लेकिन हाल ही में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल, माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


पश्चिम अफ्रीकी देश माली की सरकार ने दावा किया है कि उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था कि हलीमा के गर्भ में सात बच्चे हैं। एक साथ सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म लेना अति दुर्लभ है। हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


माली सरकार ने किया दावा, मोरक्को ने नहीं की पुष्टि
मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे नौ बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले था सात बच्चों का अनुमान

माली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महिला ने माली और मोरक्को दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में एक-दो नहीं पूरे सात बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुन सब हैरान रह गए, लेकिन जब महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, तो खबर दुनिया भर में फैल गई क्योंकि अब तक नौ बच्चों के साथ जन्म होने का संभवत: यह पहला मामला है। 

मां और बच्चों की सेहत को लेकर डॉक्टर चिंतित
स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि महिला कुछ हफ्तों में अपने बच्चों के साथ घर वापस आएंगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉक्टर हलीमा और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खासा चिंतित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed