फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives president says no Indian troops to remain on his island, not even in civilian clothing

Maldives: '10 मई के बाद नागरिकों के भेष में भी नहीं रहेंगे भारतीय सैनिक', अटकलों पर मुइज्जू ने लगाया विराम

Tue, 05 Mar 2024 01:05 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 01:05 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि देश से भारतीय सैनिकों को बाहर निकालने में उनकी सरकार की सफलता को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने वाले लोग स्थिति को तोड़-मरोड़कर पेश करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Maldives president says no Indian troops to remain on his island, not even in civilian clothing
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

विस्तार

मालदीव-भारत के रिश्ते में आई खटास अभी भी बरकरार है। दोनों के बीच रिश्ते सुधरते नहीं दिख रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक बार फिर मंगलवार को अपना जहर उगला है। उनका कहना कि 10 मई के बाद कोई भी भारतीय सैन्यकर्मी देश के अंदर मौजूद नहीं रहेगा, यहां तक कि उनका एक कपड़ा भी नहीं दिखेगा। 

विज्ञापन


मुइज्जू का बयान ऐसे समय में आया है, जब सैन्य कर्मियों के पहले बैच के 10 मार्च तक मालदीव छोड़ने से पहले भारतीय तकनीकी कर्मियों की पहली टीम द्वीप राष्ट्र में पहुंची हुई है। 
विज्ञापन


तोड़-मरोड़कर पेश करने का प्रयास
एक रिपोर्ट के अनुसार, एटोल में अपने दौरे के दौरान बा एटोल आइदाफुशी आवासीय समुदाय को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि देश से भारतीय सैनिकों को बाहर निकालने में उनकी सरकार की सफलता को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने वाले लोग स्थिति को तोड़-मरोड़कर पेश करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए
चीनी समर्थक नेता ने कहा, 'कुछ लोगों का कहना है कि ये लोग (भारतीय सेना) जा नहीं रहे हैं, बल्कि वे अपनी वर्दी को नागरिक कपड़ों में बदलने के बाद लौट रहे हैं। तो मैं बस यह कहूंगा कि हमें ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, जो हमारे दिलों में संदेह पैदा करें और झूठ फैलाए।'



किसी भी प्रकार के कपड़ों में नहीं रहेगी भारतीय सेना
उन्होंने कहा, '10 मई के बाद देश में कोई भारतीय सैनिक मौजूद नहीं रहेगा। न ही नागरिक वेशभूषा में और न ही सेना की वर्दी में। भारतीय सेना इस देश में किसी भी प्रकार के कपड़ों में नहीं रहेगी। मैं यह विश्वास के साथ कहता हूं।' बता दें, मुइज्जू ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब उनके देश ने हाल ही में मुफ्त सैन्य सहायता प्राप्त करने के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सैन्य कर्मियों के भारत लौटने से पहले तकनीकी टीम पहुंची मालदीव
गौरतलब है, दो फरवरी को दोनों देशों ने सहमति जताई थी कि भारत अपने सैन्यकर्मियों को मार्च और मई के बीच मालदीव से वापस बुला लेगा। वहीं आठ फरवरी को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया था कि वर्तमान कर्मियों को भारतीय तकनीकी कर्मियों द्वारा रिप्लेस किया जाएगा। वे मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed