फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives President Muizzu Congratulates PM Modi on Aam Chunav Victory News in Hindi

Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी को दी आम चुनाव में जीत की बधाई, लिखा- साथ मिलकर काम करेंगे

Wed, 05 Jun 2024 10:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Jun 2024 10:07 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा और भाजपा नीत एनडीए को लगातार तीसरी बार आम चुनाव 2024 में जीत की बधाई। मैं दोनों देशों के साझा हितों, समृद्धि और स्थिरता के लिए साथ मिलकर काम करने की तरफ देख रहा हूं।'

विज्ञापन
Maldives President Muizzu Congratulates PM Modi on Aam Chunav Victory News in Hindi
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : X/@HCIMaldives

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने 2024 के आम चुनाव में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मालदीव के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि वह पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करेंगे। भारत के आम चुनाव के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए गए, जिनमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर दुनियाभर के नेताओं से भारत और पीएम मोदी को बधाई दी जा रही है। 
विज्ञापन


मालदीव के राष्ट्रपति ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा और भाजपा नीत एनडीए को लगातार तीसरी बार आम चुनाव 2024 में जीत की बधाई। मैं दोनों देशों के साझा हितों, समृद्धि और स्थिरता के लिए साथ मिलकर काम करने की तरफ देख रहा हूं।' गौरतलब है कि मालदीव और भारत के रिश्ते बीते दिनों तल्खी के दौर से गुजरे और मोहम्मद मुइज्जू को चीन समर्थक और भारत विरोधी नेता माना जाता है। 
विज्ञापन

 
इटली की पीएम समेत दुनियाभर के नेताओं ने दी जीत की बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मेलोनी ने लिखा कि 'नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं। निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करेंगे और दोनों देशों के लोगों को भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे।'

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए को दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की बधाई। वो भारत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं, मैं उनके साथ मिलकर काम करने की तरफ देख रहा हूं, जिससे दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हो सकें।'


श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे ने भी पीएम मोदी को बधाई दी और लिखा कि 'भाजपा नीत एनडीए को जीत की बधाई। भारतीय लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में के प्रति अपना विश्वास दिखाया। सबसे करीबी पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका, भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed