फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives President elect Mohamed Muizzu Indian military return as soon as possible

Maldives: 'भारतीय सेना को जल्द वापस लौटाएगा मालदीव', पद संभालने से पहले नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का एलान

Sun, 29 Oct 2023 06:32 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

मालदीव के चुने गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत की सेना लौटाने पर बड़ा बयान दिया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि मालदीव अपने तटों से भारतीय सैन्य कर्मियों को "जितनी जल्दी हो सके" वापस भेजने का पूरा प्रयास करेगा।

विज्ञापन
Maldives President elect Mohamed Muizzu Indian military return as soon as possible
प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

मालदीव की मदद के लिए भारत ने अपनी सेना भेजी है। इसी बीच नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि भारत की सेना को वापस लौटाना उनके देश की विदेश नीति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मुइज्जू ने कहा कि मालदीव अपने तटों से भारतीय सैन्य कर्मियों को "जितनी जल्दी हो सके" वापस भेजने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


17 नवंबर को शपथ ग्रहण, सेना को लौटाना मुख्य नीति
बता दें कि पिछले महीने मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह को मुइज्जू ने मात दी। चुने गए नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 17 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना को मालदीव से वापस भेजना उनके चुनाव अभियान की मुख्य नीति थी।
विज्ञापन


सैनिकों की संख्या कम नहीं जीरो करने की नीति
उन्होंने कहा, ''मैं मालदीव से सैन्य कर्मियों को जल्द से जल्द वापस भेजने के विवरण पर काम करने के लिए भारत के साथ स्पष्ट और विस्तृत राजनयिक परामर्श करूंगा।'' उन्होंने कहा, ''यहां ध्यान सैन्य कर्मियों की वास्तविक संख्या पर नहीं है। मालदीव में भारत की सेना बिल्कुल भी नहीं होने पर है। हम भारत सरकार से चर्चा करेंगे और इसके लिए आगे का रास्ता निकालेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के बदले दूसरे देशों के सैनिक भी नहीं बुलाएंगे
इससे पहले, मोहम्मद मुइज्जू ने कहा था कि वह मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने के अपने अभियान के वादे पर कायम रहेंगे।
उन्होंने कहा था, ''लोगों ने हमें बताया है कि वे यहां विदेशी सेना नहीं चाहते।'' मुइज्जू ने दोहराया था, "मालदीव में भारतीय विदेशी सैन्य उपस्थिति होती है।" उन्होंने कहा, ''हम ऐसा द्विपक्षीय संबंध चाहते हैं जो पारस्परिक रूप से लाभकारी हो।'' उन्होंने साफ किया कि भारतीय सैनिकों की जगह दूसरे देशों के सैनिकों को नहीं बुलाया जाएगा।

चीन के करीबी माने जाते हैं मालदीव के नए राष्ट्रपति
रिपोर्ट्स के अनुसार मोहम्मद मुइज्जू ने ब्लूमबर्ग से कहा, ''हम सभी देशों से सहायता, सहयोग चाहते हैं।'' दरअसल, मुइज्जू को व्यापक रूप से चीन समर्थक के रूप में देखा जाता है। चुनावों में उनकी जीत के बाद, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश "मालदीव के लोगों की पसंद का सम्मान करता है और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को बधाई देता है।"


मालदीव के साथ सहयोग पर चीन का बयान
चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, "चीन पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को गहरा करने और निरंतर नई प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए मालदीव के साथ काम करने को इच्छुक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed