{"_id":"659b6b3c523361a4290fb4c5","slug":"maldives-president-dr-mohamed-muizzu-and-first-lady-sajidha-mohamed-departed-to-china-on-a-state-visit-updates-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maldives: चीन के दौरे पर निकले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, पत्नी और प्रतिनिधिमंडल भी इस यात्रा में शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maldives: चीन के दौरे पर निकले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, पत्नी और प्रतिनिधिमंडल भी इस यात्रा में शामिल
Mon, 08 Jan 2024 09:23 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:23 AM IST
सार
राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद चीन के आमंत्रण पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन के दौरे के लिए रविवार की रात को निकल चुके हैं।
विज्ञापन
Maldives President Dr Mohamed Muizzu
- फोटो : Social Media
विस्तार
मालदीव की मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद रविवार की रात चीन के दौरे पर निकले। यह यात्रा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण के बाद ही हो रहा है। राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी इस दौरे में उनके साथ रहेंगे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बैठक रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेगी। साथ ही द्विपक्षीय रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति शी के निमंत्रण पर मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद 8 से 12 जनवरी तक चीन का दौरा करेंगे।
पदभार संभालने के बाद मुइजू की पहली राजकीय यात्रा
मोहम्मद मुइज्जू को चीन समर्थक राजनेता के रूप में देखा जाता है। राष्ट्रपति मुइजू के पदभार संभालने के बाद यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा है। सीओपी28 शिखर सम्मेलन में दुबई पहुंचने से पहले तुर्किये का दौरा किया था। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग मालदीव के राष्ट्रपति के लिए एक स्वागत समारोह और स्वागत भोज की मेजबानी करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि चीन और मालदीव की पुराने समय से मित्रता रही है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 52 वर्षों में, दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपतियों ने भारत को अपने पहले दौरे के तौर पर चुना था। यहां तक की कट्टर भारत विरोधी नेता मोहम्मद वाहीद ने 2012 में और इसके दो साल बाद अब्दुल्ला यामीन ने भी भारत को ही प्राथमिकता दी थी, लेकिन मुइज्जू ने चीन का प्राथमिकता दी है।