फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   maldives foreign minister moosa zameer said significant progress in india projects

Maldives: भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, 15 करोड़ डॉलर का कर्ज लौटाने की समय सीमा बढ़ाई

Sun, 12 May 2024 06:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 May 2024 06:26 PM IST
सार

जमीर ने बताया कि मालदीव जनवरी में 5 करोड़ डॉलर का भारत को पुनर्भुगतान कर चुका है और बाकी के 15 करोड़ डॉलर का भी जल्द भुगतान किया जाना था, लेकिन अब मालदीव की मांग पर भारत ने पुनर्भुगतान की समय सीमा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
maldives foreign minister moosa zameer said significant progress in india projects
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू और विदेश मंत्री मूसा जमीर (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने मालदीव को बड़ी राहत देते हुए 15 करोड़ डॉलर का कर्ज लौटाने की समय सीमा बढ़ा दी है। भारत का दौरा कर मालदीव लौटे वहां के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने यह जानकारी दी। मूसा जमीर ने ये भी बताया कि मालदीव में भारत के समर्थन से चल रहीं परियोजनाओं में भी महत्वपूर्ण तेजी आई है। जमीर 8-10 मई को भारत दौरा कर मालदीव पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


भारत ने कर्ज के पुनर्भुगतान में दी राहत
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मूसा जमीर ने बताया कि भारत ने मालदीव को 20 करोड़ डॉलर के कर्ज में से 15 करोड़ के कर्ज के पुनर्भुगतान की समय सीमा बढ़ाने की हरी झंडी दे दी है। यह कर्ज भारत ने मालदीव की पिछली सरकार को दिया था। जमीर ने बताया कि मालदीव जनवरी में 5 करोड़ डॉलर का भारत को पुनर्भुगतान कर चुका है और बाकी के 15 करोड़ डॉलर का भी जल्द भुगतान किया जाना था, लेकिन अब मालदीव की मांग पर भारत ने पुनर्भुगतान की समय सीमा बढ़ा दी है और इसके बदले में कोई अतिरिक्त मांग नहीं की है। 
विज्ञापन


भारत समर्थित परियोजनाओं में आई तेजी
मूसा जमीर ने बताया कि मालदीव में भारत के समर्थन और फंडिंग से चल रहीं परियोजनाओं के काम में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और आने वाले दिनों में इन पर और तेजी से काम होगा। मूसा जमीर ने भारत दौरे पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के सामने यह मुद्दा उठाया था। मालदीव की पिछली सरकार में भारत के सहयोग से कई परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसा जमीर का भारत दौरा ऐसे समय हुआ, जब दोनों देशों के रिश्तों में गिरावट चल रही है। दरअसल मालदीव में चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आई है। मुइज्जू ने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को भी वापस भेज दिया है। जमीर ने बताया कि मालदीव में तैनात 76 भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों को मालदीव में तैनात किया गया है। सेनाहिया में तैनात भारतीय डॉक्टरों को वापस भेजने का मालदीव का कोई इरादा नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed