फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives discussing with China installation of devices for research in Maldivian waters World News In Hindi

Report: मालदीव और चीन के बीच समुद्र संबंधी सहयोग, रिपोर्ट में दावा- ड्रैगन करेगा मछली गतिविधियों पर शोध

Sat, 08 Mar 2025 01:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 01:04 AM IST
सार

चीन की एक नई चालबाजी सामने आई है। इसके लिए ड्रैगन अब मालदीव के साथ हिंद महासागर में मछलियों की गतिविधियों का पता लगाने और समुद्र की रासायनिक और भौतिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए समुद्र में मछली एकत्रीकरण उपकरणों (एफएडी) पर उपकरण लगाने को लेकर बातचीत कर रहा है। 

विज्ञापन
Maldives discussing with China installation of devices for research in Maldivian waters World News In Hindi
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

मालदीव और चीन के बीच समुद्र संबंधी सहयोग को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मालदीव और चीन के बीच हिंद महासागर में मछलियों की गतिविधियों का पता लगाने और समुद्र की रासायनिक और भौतिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए समुद्र में मछली एकत्रीकरण उपकरणों (एफएडी) पर उपकरण लगाने को लेकर बातचीत चल रही है। बता दें कि यह चर्चा एक साल से भी ज्यादा समय बाद हो रही है, जब जनवरी 2024 में चीन का शोध पोत, "जियांग यांग होंग 03 मालदीव के जल क्षेत्र में डॉक किया था। 
विज्ञापन


मालदीव के मंत्रालय ने दी जानकारी
मालदीव के मत्स्य पालन और महासागर संसाधन मंत्री अहमद शियाम ने चीन के दूसरे समुद्र विज्ञान संस्थान की एक वरिष्ठ टीम से मुलाकात की थी। बैठक के बाद, मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि यह बातचीत दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर केंद्रित थी। साथ ही, चीन के अधिकारी मालदीव के पर्यटन और पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों से भी मिले थे।
विज्ञापन


हालांकि, मालदीव सरकार ने इन बैठकों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन एक विश्वसनीय स्रोत ने बताया कि चीन ने मालदीव के जल क्षेत्र में अनुसंधान के लिए उपकरण स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। बताया गया है कि इन उपकरणों का उद्देश्य समुद्र की रासायनिक और भौतिक जानकारी के अलावा मछलियों की गतिविधियों का पता लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी शोध पोत का मालदीव का दौरा
गौरतलब है कि चीनी शोध पोत जियांग यांग होंग 03 ने मालदीव की यात्रा जनवरी 2024 में की थी। साथ ही बाद में 22 फरवरी को माले में डॉक किया था। यह पोत मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र  (EEZ) के पास था, और बाद में अप्रैल में वापस लौटा। इसको लेकर मालदीव के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि यह पोत स्टॉक की भरपाई और चालक दल के रोटेशन के लिए मालदीव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed