फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives Democrats party president resigns, senior leaders go back to parent party World News In Hindi

Maldives: मालदीव की विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष हसन लतीफ ने दिया इस्तीफा, कहा- यह समय की जरूरत

Sun, 12 Jan 2025 02:11 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 12 Jan 2025 02:11 AM IST
सार

 मालदीव की प्रमुख विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आ रही है। जहां पार्टी के अध्यक्ष हसन लतीफ ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने इसे समय की जरूरत बताया है।

विज्ञापन
Maldives Democrats party president resigns, senior leaders go back to parent party World News In Hindi
हसन लतीफ - फोटो : एक्स@HassanLatheef

विस्तार

मालदीव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मालदीव की प्रमुख विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष हसन लतीफ ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। साथ ही पार्टी के कुछ वरिष्ठ सदस्य, जैसे हुसैन अमरू, अली अजीम और मोहम्मद शिफाज, मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) में लौट आए हैं।
विज्ञापन


यह समय की जरूरत- लतीफ
इस्तीफे के बाद लतीफ ने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मुझे लगता है कि यह समय की जरूरत है। हालांकि मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लतीफ ने पार्टी के नेतृत्व से इस्तीफा दिया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह पूरी तरह से पार्टी से बाहर हो गए हैं या नहीं।
विज्ञापन


बता दें कि डेमोक्रेट्स पार्टी का गठन 2023 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुआ था, जब कुछ सदस्य एमडीएफ से अलग हो गए थे। एमडीएफ के एक गुट ने राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह का समर्थन किया, जबकि दूसरे गुट ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद का समर्थन किया और डेमोक्रेट्स पार्टी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2024 में नशीद को जलवायु संवेदनशील मंच (सीवीएफ) का महासचिव बनाया गया। इसी बीच डेमोक्रेट्स पार्टी की गतिविधियां कम हो गई हैं और उसे हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में कोई भी सीट नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed