फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysian Prime Minister is not allowed to get over flights from India false : sources said

मलेशियाई प्रधानमंत्री को भारत से ओवरफ्लाइट की अनुमति नहीं मिलने की खबरें झूठी

Tue, 26 Mar 2019 08:57 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 26 Mar 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Malaysian Prime Minister is not allowed to get over flights from India false : sources said
महातिर मोहम्मद ( फाइल फोटो )

भारत के विमानन नियामक डीजीसीए ने हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद की उड़ान के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी थी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने अनुमति देने से इनकार की खबरों को गलत और प्रेरित बताया। पाकिस्तान में इस तरह की मीडिया रिपोर्टें थी कि भारत ने उस विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था जो मलेशियाई प्रधानमंत्री को लेकर इस्लामाबाद जा रहा था।
विज्ञापन


मलेशियाई प्रधानमंत्री 23 मार्च को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत करने इस्लामाबाद जा रहे थे।सूत्रों ने बताया कि सच्चाई यह है कि पाकिस्तान ने भारत के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए अपने स्वयं के हवाई क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए डीजीसीए से ओवरफ्लाइट की इजाजत मिलने के बावजूद मलेशियाई प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों के चलते लंबा रास्ता अपनाना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि भारत द्वारा मोहम्मद की उड़ान को अनुमति नहीं दिये जाने संबंधी खबरें गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed