फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia: To buy a toy car, a six-year-old child took the three-year-old brother from the real car

Malaysia: खिलौने वाली कार खरीदने के लिए तीन साल के भाई को असली कार से लेकर निकला छह साल का बच्चा, फिर हुआ ये..

Thu, 11 May 2023 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 May 2023 02:37 PM IST
सार

फेसबुक में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कार चलाने वाला छह वर्षीय बच्चा टी-शर्ट और लाल रंग की पैंट पहना हुआ था। बच्चे कार से चिल्ला रहे थे कि वह खिलौने वाली कार खरीदने के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Malaysia: To buy a toy car, a six-year-old child took the three-year-old brother from the real car
Car Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

मलयेशिया के लैंगकावी द्वीप में एक कार लैंप पोस्ट से टकरा गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर तो सामने नहीं आई है लेकिन इस कार को कोई व्यक्ति नहीं बल्कि दो बच्चे चला रहे थे। खिलौने वाली कार खरीदने के लिए छह और तीन वर्षीय दो भाई घर से अपने माता-पिता की कार लेकर बाहर निकल गए। वे कार को करीबन 2.5 किलोमीटर तक चलाकर ले गए, जिसके बाद वाहन एक लैंप पोस्ट से टकरा गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सड़क पर मौजूद अन्य लोगों को लगा कि कार चालक शराब की नशे में वाहन चला रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की मां बाथरूम में थी और पिता सो रहे ते, तभी ये बच्चे चुपके से अपने घर से निकल गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- "कार एक छह साल का बच्चा चला रहा ता और यात्री सीट पर उसका तीन साल का भाई बैठा हुआ था। उलू मेलाका से कम्पुंग न्यिओर चबांग की ओर जाते वक्त कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे लैंप पोस्ट से टकरा गई। इस हादसे में कार का बोनट टूट गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कार चलाने वाला छह वर्षीय बच्चा टी-शर्ट और लाल रंग की पैंट पहना हुआ था। बच्चे कार से चिल्ला रहे थे कि वह खिलौने वाली कार खरीदने के लिए जा रहे हैं।


छह वर्षीय बच्चे ने कहा- "मम्मी घर में है और हम खिलौने की दुकान में जा रहे हैं।" वहीं तीन वर्षीय बच्चे ने कहा- "हम काले रंग का कार खरीदने जा रहे हैं।" 

पुलिस ने दोनों भाईयों के नामों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बड़े बच्चे के ठुड्डी पर चोट लगी है, वहीं छोटा भाई बिलकुल सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed