{"_id":"631105ced231d64ccc3b7db3","slug":"malaysia-rosmah-mansoor-wife-of-former-malaysian-pm-razzaq-sentenced-to-10-years-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaysia : मलयेशिया के पूर्व पीएम रज्जाक की पत्नी रोस्माह मंसूर को भ्रष्टाचार के मामले में 10 वर्ष की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Malaysia : मलयेशिया के पूर्व पीएम रज्जाक की पत्नी रोस्माह मंसूर को भ्रष्टाचार के मामले में 10 वर्ष की सजा
Fri, 02 Sep 2022 12:49 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, कुआलालंपुर।
एजेंसी, कुआलालंपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
मलयेशिया की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की पत्नी रोस्माह मंसूर को अपने पति के कार्यकाल में रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराने के बाद 10 साल की सजा सुनाई है। नजीब को पहले ही सरकारी धन के गबन के मामले में दोषी ठहराकर पिछले हफ्ते जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
उन्हें पांच में से भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 साल की सजा सुनाई गई है। उनकी पत्नी रोस्माह मंसूर को बोर्नियो द्वीप के स्कूलों को सौर ऊर्जा पैनल लगाने करने की परियोजना का काम एक कंपनी को दिलाने के लिए 2016 और 2017 के बीच 65 लाख रिंगिट रिश्वत (15 लाख अमेरिकी डॉलर) मांगने और उसे स्वीकार करने के तीन मामलों में दोषी ठहराया गया।
विज्ञापन
अदालत ने उन्हें हर एक मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई और उन पर 97 करोड़ रिंगिट का जुर्माना भी लगाया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। शीर्ष अदालतों में उनकी अपील लंबित होने तक वह जमानत के लिए गुहार लगा सकती हैं।
विज्ञापन