{"_id":"6049053a2e5b0a45f41be192","slug":"malaysia-court-says-non-muslims-can-also-use-word-allah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया की अदालत का फैसला: गैर मुस्लिम भी कर सकते हैं 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया की अदालत का फैसला: गैर मुस्लिम भी कर सकते हैं 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल
Wed, 10 Mar 2021 11:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कुआलालंपुर
पीटीआई, कुआलालंपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया की एक अदालत ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि गैर मुस्लिम भी ईश्वर को संबोधित करने के लिए 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम बहुल देश में धार्मिक स्वतंत्रता के विभाजनकारी मुद्दे पर यह अहम निर्णय है।
विज्ञापन
इस बाबत सरकार की रोक को चुनौती देने वाले समुदाय के वकील ए जेवियर ने बताया कि उच्च न्यायालय ने ईसाई प्रकाशनों द्वारा 'अल्लाह' और अरबी भाषा के तीन अन्य शब्दों के इस्तेमाल पर 35 साल से लगी रोक को रद्द कर दिया है और इस प्रतिबंध को असंवैधानिक माना है।
विज्ञापन
सरकार ने पहले कहा था कि 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल सिर्फ मुसलमान करेंगे ताकि भ्रम की उस स्थिति से बचा जा सके जो उन्हें अन्य धर्मों में धर्मांतरित कर सकती है। यह मलयेशिया में अनूठा मामला है और अन्य मुस्लिम बहुल देशों में ऐसा कुछ नहीं है जहां पर अच्छी-खासी संख्या में ईसाई अल्पसंख्यक रहते हैं।
विज्ञापन
मलयेशिया के ईसाई नेताओं ने कहा कि 'अल्लाह' शब्द के इस्तेमाल पर रोक गैर वाजिब है। उन्होंने कहा कि माले भाषी ईसाई आबादी लंबे समय से बाइबिल समेत प्रार्थनाओं और गीतों में ईश्वर को संबोधित करने के लिए ‘अल्लाह’ शब्द का इस्तेमाल करती रही है।