{"_id":"5ed997d479714932350f2853","slug":"malaria-drug-hydroxychloroquine-failed-to-stop-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को रोकने में नाकाम रही मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना को रोकने में नाकाम रही मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
Fri, 05 Jun 2020 06:25 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का इस्तेमाल इसे रोकने में पूरी तरह से फेल हो गया है। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों ने इस बात पर मुहर लगाई है कि मलेरिया की यह दवा कोरोना से बचाने में कारगर नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की पैरवी करते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि इस दवा को इस्तेमाल करते रहने से कोरोना से बचा जा सकता है। लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के वैज्ञानिकों की एक टीम ने द्वारा अमेरिका और कनाडा के 821 लोगों पर परीक्षण किया, जिसके बाद ये बात सामने आई है कि ये प्लैकिबो से बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
ये शोध ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित हुआ है। हालांकि, इस दवा के अत्यधिक गंभीर नुकसान नहीं हैं। लेकिन लगभग 40 प्रतिशत तक साइड इफेक्ट देखे गए हैं। इससे होने वाली समस्याओं में से कई पेट की बीमारियों से जुड़ी थीं।
विज्ञापन