फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major road accident in Brazil, passenger bus and truck collide, several died

Brazil: दक्षिण- पूर्वी ब्राजील में बड़ा सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत, 37 लोगों की मौत

Sat, 21 Dec 2024 08:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Dec 2024 08:26 PM IST
सार

Brazil: ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में एक राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई। 13 लोगों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Major road accident in Brazil, passenger bus and truck collide, several died
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणपूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में शनिवार तड़के एक राजमार्ग पर यात्री बस और ट्रक के बीच दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हो गई। मिनास गेरैस अग्निशमन विभाग ने कहा कि 13 अन्य लोगों को टेओफिलो ओटोनी शहर के पास के अस्पतालों में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस साओ पाउलो से चली थी और उसमें 45 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने शनिवार दोपहर कहा कि सभी पीड़ितों को घटनास्थल से हटा दिया गया है। दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाव दल को बताया कि बस का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और एक ट्रक से टकरा गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि अन्य लोगों ने कहा कि एक ग्रेनाइट ब्लॉक ने बस को टक्कर मार दी। तीन यात्रियों वाली एक कार भी बस से टकराई, लेकिन तीनों बच गए। गवर्नर रोमू जेमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने अधिकारियों की पीड़ितों की सहायता के लिए आदेश दिया है।

विज्ञापन

(अधिक जानकारी का इंतजार है....)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed