फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major blast heard all over Paris and nearby suburbs due to a fighter plane crossed sound barrier

पेरिस में सुनी गई तेज आवाज धमाका नहीं, लड़ाकू विमान ने पार किया था साउंड बैरियर

Wed, 30 Sep 2020 04:26 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Sep 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Major blast heard all over Paris and nearby suburbs due to a fighter plane crossed sound barrier
साउंड बैरियर पार करता विमान (प्रतीकात्मक) - फोटो : पिक्साबे

फ्रांस की राजधानी पेरिस और आस-पास के इलाकों में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है। जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ उन्हें इमारतें हिलती हुई महसूस हुईं। यह आवाज पूरे पेरिस के साथ आस-पास के उपनगरों में भी सुनाई थी। जानकारी के अनुसार यह आवाज एक लड़ाकू विमान की वजह से उत्पन्न हुई थी।

विज्ञापन


पेरिस के पुलिस विभाग ने बताया है कि यह आवाज एक लड़ाकू विमान द्वारा साउंड बैरियर पार करने की वजह से उत्पन्न हुई थी। पुलिस विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'पेरिस और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत तेज शोर सुना गया। यह कोई धमाका नहीं था, यह एक लड़ाकू विमान था जिसने साउंड बैरियर पार किया था।'
विज्ञापन





क्या है साउंड बैरियर
साउंड बैरियर या सोनिक बैरियर का मतलब ध्वनि की गति से है। साउंड बैरियर को तोड़ने का मतलब है कि ध्वनि की गति पर पहुंचना या उससे तेज हो जाना। अगर कोई विमान या वस्तु साउंड बैरियर को पार करती है तो इसका मतलब है कि वह ध्वनि की गति से या उससे तेज चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य परिस्थितियों में ध्वनि की गति करीब 1234 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। हर विमान गति करते हुए तेज आवाज पैदा करता है, जिसकी तरंगें विमान के आगे चलती रहती हैं। जब किसी विमान की रफ्तार, ध्वनि की रफ्तार के पास पहुंचती है तो विमान स्वयं द्वारा पैदा की गई ध्वनि तरंगों को पार करने लगता है। 


इन तरंगों के कारण होने वाले वायु दाब में परिवर्तन के कारण वायुयान अस्थिर हो जाता है। इसे ही तकनीकी भाषा मे साउंड बैरियर कहते हैं। जब विमान ध्वनि की रफ्तार को पार कर लेता है तो उस समय ध्वनि तरंगों को पार करने के कारण एक तेज धमाके की आवाज सुनाई देती है जिसे सोनिक बूम कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed